इंटरनेट नहीं चलाते तो डेटा का पैसा क्यों दें? Airtel ने लॉन्च किए 3 नए कॉलिंग प्लान, जानें क्या मिलेगी सुविधा
Sumit Kumar | Oct 18, 2026, 19:09 IST
एयरटेल ने बिना इंटरनेट डेटा वाले तीन नए वॉइस ओनली प्रीपेड प्लान पेश किए हैं।
Airtel Voice Only Plan: मोबाइल पर सिर्फ बात करते हैं तो इंटरनेट डेटा का रिचार्ज क्यों कराएं? ऐसे ग्राहकों के लिए भारती एयरटेल ने तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 185 रुपए है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है।
कंपनी ने TRAI की 21 अक्टूबर की डेडलाइन से पहले ये प्लान पेश किए हैं।
मोबाइल पर सिर्फ बातचीत करने वालों के लिए रिचार्ज का नया विकल्प आया है। अब ग्राहक बिना इंटरनेट डेटा वाला प्लान भी चुन सकते हैं। भारती एयरटेल ने ऐसे तीन नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।
अभी तक कई ग्राहकों को ऐसे प्लान लेने पड़ते थे जिनमें इंटरनेट डेटा भी शामिल रहता था। खासकर उन लोगों के लिए यह परेशानी थी जो इंटरनेट इस्तेमाल ही नहीं करते।
अब ऐसे ग्राहकों के पास कॉलिंग और SMS वाला अलग विकल्प होगा। एयरटेल ने इन प्लान की कीमत 185 रुपए से शुरू की है। इनमें डेटा के बिना अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा।
आइए एयरटेल के इन तीनों प्लान के बारे में एक-एक करके जानते हैं...
एयरटेल का सबसे सस्ता नया रिचार्ज 185 रुपए (Airtel rs 185 Plan) का है। इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इस दौरान अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग कर सकेंगे।
रोमिंग के दौरान भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पूरे 28 दिनों के लिए 300 SMS दिए जाएंगे।
इस प्लान में मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। ग्राहकों को मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी मिलेगी।
यह रिचार्ज उन लोगों के काम आ सकता है जो फोन पर केवल बातचीत करते हैं। जरूरी मैसेज भेजने और पाने वाले ग्राहक भी इसे चुन सकते हैं।
एयरटेल ने 185 रुपए के अलावा दो और विकल्प दिए हैं। इनमें एक प्लान 203 रुपए का है। इसकी वैधता 30 दिन रखी गई है।
इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे। इंटरनेट डेटा इसमें भी शामिल नहीं रहेगा।
दूसरे प्लान की कीमत 206 रुपए है। इसकी वैधता एक कैलेंडर महीने की होगी। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे।
तीनों प्लान के साथ मुफ्त HelloTunes की सुविधा बताई गई है।
यहां एक बात समझना जरूरी है। एयरटेल के 203 और 206 रुपए वाले प्लान की वैधता अलग है।
203 रुपए का रिचार्ज पूरे 30 दिन चलेगा। वहीं 206 रुपए वाला प्लान एक कैलेंडर महीने के हिसाब से चलेगा।
यानी दोनों प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा समान है। अंतर मुख्य रूप से वैधता का है।
इसलिए ग्राहक रिचार्ज करने से पहले वैधता जरूर देख लें। इससे अपनी जरूरत के मुताबिक सही विकल्प चुनना आसान होगा।
दरअसल, कई ग्राहक मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते। इसके बावजूद उन्हें ऐसे रिचार्ज लेने पड़ते हैं जिनमें डेटा भी शामिल रहता है। जिससे उन्हें बेकार में अधिक शुल्क देना पड़ता है।
इसी समस्या को देखते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने नियमों में बदलाव किए हैं। इसका मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज उपलब्ध कराना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक TRAI ने 2026 के संशोधित उपभोक्ता संरक्षण नियमों के तहत निर्देश दिए हैं। कंपनियों को वॉइस और एसएमएस ऑनली प्लान (Voice SMS-only Plan) उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट में इन नियमों के पालन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर बताई गई है। एयरटेल ने इस समयसीमा से पहले तीन नए प्लान पेश किए हैं।
हालांकि, TRAI ने इन प्लान की कीमतें निर्धारित नहीं की हैं। कंपनियां लागू नियमों के अनुसार अपने रिचार्ज की कीमत तय करती हैं।
नए प्लान का फायदा खासकर बुजुर्गों और फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों को मिल सकता है। कई लोग मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ कॉल करने के लिए करते हैं।
उन्हें वीडियो देखने या इंटरनेट चलाने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में बिना डेटा वाला रिचार्ज उनके लिए उपयोगी विकल्प बन सकता है।
इसके साथ ही दूसरी सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी इस प्लान का फायदा मिल सकता है। कई लोग एक नंबर केवल जरूरी कॉल और SMS के लिए रखते हैं।
वाई-फाई इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी ऐसे प्लान पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, वाई-फाई उपलब्ध नहीं होने पर मोबाइल इंटरनेट चलाने के लिए अलग डेटा की जरूरत होती है।
अगर इस सवाल का जवाब एक शब्द में दें तो इसका जवाब है हां।
उदाहरण के तौर पर समझने की कोशिश करें तो
मान लीजिए आप घर से निकलकर शाम को सब्जी लेने गए और वहां जाते ही सब्जी वाले ने ऑप्शन में सिर्फ के साथ फल का ही सिर्फ ऑप्शन रखे। तो सवभाविक है न कि आपको सब्जी के साथ-साथ फल का भी पैसा देना पड़ेगा, जो आपको खरीदना नहीं था।
ठीक उसी प्रकार मोबाइल यूजर्स के पास वॉइस कॉलिंग का ऑप्शन ही उपलब्ध नहीं था। उन्हें डेटा वाला प्लान लेना पड़ता था, जिसकी कीमत ज्यादा होती है। लेकिन अब एयरटेल के नए प्लान में ग्राहकों के पास ऑनली वॉइस कॉलिंग (Airtel Voice Only Plan) की भी सुविधा उपलब्ध है। तो अब उन्हें फालतू में डेटा का पैसा नहीं देना पड़ेगा।
ये प्लान एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहक Airtel Thanks ऐप के जरिए भी रिचार्ज विकल्प देख सकते हैं।
रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर पर प्लान की उपलब्धता जरूर जांचें। वैधता और सुविधाओं की शर्तें भी ध्यान से पढ़ें।
नए विकल्पों से ग्राहकों को कॉलिंग और इंटरनेट डेटा के बीच चुनाव करने की सुविधा मिलेगी। जिन लोगों को डेटा की जरूरत नहीं है वे केवल वॉइस-SMS प्लान चुन सकेंगे।
अब डेटा लेना जरूरी नहीं
अभी तक कई ग्राहकों को ऐसे प्लान लेने पड़ते थे जिनमें इंटरनेट डेटा भी शामिल रहता था। खासकर उन लोगों के लिए यह परेशानी थी जो इंटरनेट इस्तेमाल ही नहीं करते।
अब ऐसे ग्राहकों के पास कॉलिंग और SMS वाला अलग विकल्प होगा। एयरटेल ने इन प्लान की कीमत 185 रुपए से शुरू की है। इनमें डेटा के बिना अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा।
आइए एयरटेल के इन तीनों प्लान के बारे में एक-एक करके जानते हैं...
185 रुपए वाले प्लान में क्या?
रोमिंग के दौरान भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा पूरे 28 दिनों के लिए 300 SMS दिए जाएंगे।
इस प्लान में मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। ग्राहकों को मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी मिलेगी।
यह रिचार्ज उन लोगों के काम आ सकता है जो फोन पर केवल बातचीत करते हैं। जरूरी मैसेज भेजने और पाने वाले ग्राहक भी इसे चुन सकते हैं।
₹203 और ₹206 में क्या मिलेगा?
इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे। इंटरनेट डेटा इसमें भी शामिल नहीं रहेगा।
दूसरे प्लान की कीमत 206 रुपए है। इसकी वैधता एक कैलेंडर महीने की होगी। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे।
तीनों प्लान के साथ मुफ्त HelloTunes की सुविधा बताई गई है।
30 दिन और महीने में अंतर
203 रुपए का रिचार्ज पूरे 30 दिन चलेगा। वहीं 206 रुपए वाला प्लान एक कैलेंडर महीने के हिसाब से चलेगा।
यानी दोनों प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा समान है। अंतर मुख्य रूप से वैधता का है।
इसलिए ग्राहक रिचार्ज करने से पहले वैधता जरूर देख लें। इससे अपनी जरूरत के मुताबिक सही विकल्प चुनना आसान होगा।
TRAI ने क्यों दिए निर्देश?
इसी समस्या को देखते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने नियमों में बदलाव किए हैं। इसका मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज उपलब्ध कराना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक TRAI ने 2026 के संशोधित उपभोक्ता संरक्षण नियमों के तहत निर्देश दिए हैं। कंपनियों को वॉइस और एसएमएस ऑनली प्लान (Voice SMS-only Plan) उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट में इन नियमों के पालन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर बताई गई है। एयरटेल ने इस समयसीमा से पहले तीन नए प्लान पेश किए हैं।
हालांकि, TRAI ने इन प्लान की कीमतें निर्धारित नहीं की हैं। कंपनियां लागू नियमों के अनुसार अपने रिचार्ज की कीमत तय करती हैं।
बुजुर्गों को मिल सकता है फायदा
उन्हें वीडियो देखने या इंटरनेट चलाने की जरूरत नहीं होती। ऐसे में बिना डेटा वाला रिचार्ज उनके लिए उपयोगी विकल्प बन सकता है।
इसके साथ ही दूसरी सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी इस प्लान का फायदा मिल सकता है। कई लोग एक नंबर केवल जरूरी कॉल और SMS के लिए रखते हैं।
वाई-फाई इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी ऐसे प्लान पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, वाई-फाई उपलब्ध नहीं होने पर मोबाइल इंटरनेट चलाने के लिए अलग डेटा की जरूरत होती है।
क्या सच में पैसे बचेंगे?
उदाहरण के तौर पर समझने की कोशिश करें तो
मान लीजिए आप घर से निकलकर शाम को सब्जी लेने गए और वहां जाते ही सब्जी वाले ने ऑप्शन में सिर्फ के साथ फल का ही सिर्फ ऑप्शन रखे। तो सवभाविक है न कि आपको सब्जी के साथ-साथ फल का भी पैसा देना पड़ेगा, जो आपको खरीदना नहीं था।
ठीक उसी प्रकार मोबाइल यूजर्स के पास वॉइस कॉलिंग का ऑप्शन ही उपलब्ध नहीं था। उन्हें डेटा वाला प्लान लेना पड़ता था, जिसकी कीमत ज्यादा होती है। लेकिन अब एयरटेल के नए प्लान में ग्राहकों के पास ऑनली वॉइस कॉलिंग (Airtel Voice Only Plan) की भी सुविधा उपलब्ध है। तो अब उन्हें फालतू में डेटा का पैसा नहीं देना पड़ेगा।
कहां से कराएं नया रिचार्ज?
रिचार्ज करने से पहले अपने नंबर पर प्लान की उपलब्धता जरूर जांचें। वैधता और सुविधाओं की शर्तें भी ध्यान से पढ़ें।
नए विकल्पों से ग्राहकों को कॉलिंग और इंटरनेट डेटा के बीच चुनाव करने की सुविधा मिलेगी। जिन लोगों को डेटा की जरूरत नहीं है वे केवल वॉइस-SMS प्लान चुन सकेंगे।
बड़नगर में बनेगा फूड प्रोसेसिंग पार्क, किसानों और युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर में भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार,समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर नहीं कीं तो बढ़ेगी मुश्किल
By Umeshwari Baghel
पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव से की इंदौर के अधिकारियों की शिकायत
By Sanjay Gupta
ऑपरेशन त्रिनेत्र: टैंकर में 147 कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था 2947 किलो डोडा-पोस्त, एक गिरफ्तार
By Jageshwar prasad
जयपुर में बारिश के साथ गिरे ओले, बारां में फसल खराब होने का डर; 6 जिलों में अलर्ट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
उज्जैन में महाअष्टमी पर दो दिन पूजन का संयोग, जानें सर्वार्थ सिद्धि योग में कन्या पूजन और खरीदारी के नियम
By Kaushiki