इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के लिए रील बनाने वाले एक्टर एजाज खान ने FIR के बाद मांगी माफी

Sanjay Gupta | Sept 11, 2025, 19:02 IST
Photograph: (thesootr)
इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर विवादित वीडियो बनाने वाले एक्टर एजाज खान ने एफआईआर के बाद माफी मांगी। एजाज ने कहा कि उसे गलत जानकारी मिली थी और उसने पुलिस से अवैध दखलअंदाजी की थी। वह अब जांच में सहयोग करने का वादा कर रहे हैं।

INDORE. मध्यप्रदेश केइंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला की मौत पर पुलिस को घेरने वाले एक्टर एजाज खान पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने एफआईआर की थी। एजाज खान ने मौत के बाद आरोप लगाए थे कि लाला को मारा गया है क्योंकि बात गैंगस्टर की नहीं थी वह एक मुसलमान था, इसलिए उसे मारा गया। एक मुस्लिम फरियादी की शिकायत पर उसके खिलाफ केस हुआ। लेकिन अब केस के बाद अक्ल ठिकाने आ गई है और उसने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।



अब एजाज खान बोले मुझे गलत जानकारी मिली थी

एजाज खान ने एक करीब चार मिनट का वीडियो डाला है। इसमें कहा गया है कि- मेरा सलमान लाला को लेकर वीडियो गलत था, क्योंकि गलत सूचना के कारण बना था। सलमान लाला इन्फ्लूयंशर है और टिकटाकर है एमपी और इंदौर से उनके चाचा व अन्य ने मुझे यही बताया। उन्होंने मुझे रोने वाले वीडियो भेजे।



मैं इमोशनल हो गया और वह वीडियो बना लिया। कृपया उसे वायरल नहीं करें। फिर मुझे मप्र पुलिस से और कुछ लोगों से पता चला कि लाला इन्फ्ल्यूशंर नहीं बल्कि अपराधी था और पुलिस उसका पीछा कर रही थी और डूबने से मौत हुई। बहुत अफसोस हुआ और मैंने वीडियो डिलीट कर दिया। मुझे अफसोस है, माफी भी चाहता हूं। पुलिस के मामले में दखलदांजी की। एमपी पुलिस ने अपना काम किया।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला के लिए रील बनाने वाले एक्टर एजाज खान पर FIR



इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला को हीरो बताने वालों पर जल्द एक्शन, देवास-गुना में पोस्टर लगाने पर हो चुकी FIR



अपराधी का कोई धर्म नहीं होता: एजाज

ajaz khan apologizes (2)


एजाज खान ने कहा कि अपराध का और अपराधी का कोई धर्म नहीं होता है। वह सिर्फ अपराधी होता है। मप्र की पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ है और अमन-शांति चाहते हैं। वह मुसलमानों के जुलूस में भी खड़े होते हैं और गणपति पूजन में भी। मैं माफी चाहता हूं। मेरे खिलाफ जो एफआईआर हुई है इसमें जांच में पूरा सहयोग करूंगा।





मेरा संविधान में पूरा यकीन है, इंसाफ मिलेगा। मुझसे गलती हुई है और अफसोस है माफी चाहता हूं। अगली बार कुछ भी वीडियो छानबीन के ही डालूंगा। जो दिखता है वह हमेशा सही नहीं होता है। मैं यूुथ से गुजारिश करूंगा कि वह मुझे प्यार करते हैं तो अपराध और अपराधियों से दूर रहें। जयहिंद, जयभारत



ये खबरें भी पढ़ें...



गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप जैसा ही सलमान लाला, मौत के बाद भी समर्थक हीरो बता गैंग को बचाने में जुटे



इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से नवजातों की मौत पर अब हाईकोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, सरकार ने डीन, अधीक्षक को बचाया



इन धाराओं में हुआ है केस दर्ज

फरियादी इरशाद हकीम की शिकायत पर एक्टर एजाज खान पर बीएनएस की धारा 196, 223, 352(1)(बी) और 353 (1)(सी) के तहत केस हुआ है। फरियादी इरशाद ने शिकायत में कहा कि इंस्टाग्राम आईडी nstagram.com/imajazkhan पर एक्टर एजाज खान द्वारा वीडियो अपलोड किया गया है। इसके जरिए सोशल मीडिया से नफरत फैलाई जा रही है।



मैं फरियादी सम्राट नगर में रहता हूं और गुंडे सलमान लाला को जानता हूं, वह एमआईजी क्षेत्र का गुंडा था और मौत पानी में डूबने से हुई है। इस वीडियो में एक्टर एजाज खान कहते हैं कि- मुझे ऐसा लगता है कि वह समंदर में तैरने वाला बहुत बड़ा तैराक था। समंदर में तैरने वाले तालाबों में डूबकर नहीं मरा करते।



अगर वह गैंगस्टर था, तो उसका गुनाह यह नहीं था कि वह गैंगस्टर था, गुनाह यह था कि वह मुसलमान था- इसलिए उसे मार दिया गया। फरियादी ने कहा कि इस तरह से वीडियो के जरिए सलमान लाला के समर्थकों व मुस्लिम समुदाय व अन्य समुदायों के विरूद्द घृणा और वैमनस्यता की भावना पैदा हो रही है। इस वीडियो को हटवाया जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • गैंगस्टर सलमान लाला
  • एफआईआर
  • माफी
  • एजाज खान