अखिलेश मेंबन ने कराया बहू का जबरन धर्मातरण, पत्नी और बेटे पर भी FIR दर्ज

Neel Tiwari | Jun 29, 2025, 14:50 IST
akhilesh-menban
जबलपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आर्मी की रिटायर्ड कैप्टन ने अपने ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर जबरन धर्मातरण और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

जबलपुर में जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आर्मी की रिटायर्ड कैप्टन आकांक्षा अरोरा ने अपने ससुर अखिलेश मेंबन, सास नीतू मेंबन और पति तनय मेंबन पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना मदन महल में FIR दर्ज करवाई है। आकांक्षा ने साफ तौर पर कहा है कि उनसे शादी के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया गया और बाद में लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में धर्म परिवर्तन का नया मामला, झोपड़ी में हो रहा था खेल, मिशनरी के लोग रंगे हाथ पकड़े गए



शादी करनी है तो बदलो धर्म

06af51b3-f6c


ये खबर भी पढ़िए...दुर्ग में धर्म परिवर्तन के लिए युवती पर अत्याचार



धर्म बदलवाने के बाद भी प्रताड़ना

शादी के कुछ ही समय बाद आकांक्षा को यह एहसास हुआ कि यह केवल एक दिखावा था। उन्होंने बताया कि उनके ससुर अखिलेश मेंबन, सास नीतू मेंबन और पति तनय लगातार उनके धर्म को लेकर ताने मारते थे। साथ ही अपमानजनक बातें कहते थे और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। यही नहीं, उन पर इतना दबाव बनाया गया कि उन्हें अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ी।



घर से निकाला, दोबारा बुलाकर की मारपीट

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव धर्म परिवर्तन करने वाले रहवासी से बोले, इसे भी आजादनगर और खजराना बनाओगे क्या



लगातार विवादों में रहा है अखिलेश मेंबन

गौरतलब है कि अखिलेश मेंबन पहले भी विवादों में रह चुके हैं। जब जबलपुर कलेक्टर ने शिक्षा माफिया पर कार्रवाई की थी, तब जॉय स्कूल ट्रस्ट के नाम पर विदेशी यात्राएं, लग्जरी गाड़ियों की खरीद और भ्रष्टाचार के कई मामले उनके नाम जुड़े पाए गए थे। इसके अलावा, कुछ समय पहले उसने भगवान श्रीराम को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी। इसपर समाज में भारी आक्रोश फैला था।



तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

जबलपुर में संगठित धर्मातरण गिरोह की आशंका

इस पूरे मामले ने जबलपुर में धर्मातरण की घटनाओं को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। जब पूर्व में शिक्षा माफिया से लेकर धार्मिक भावनाओं पर चोट करने के मामलों में नाम आ चुका हो। अब परिवार की बहू खुद सामने आकर धर्मातरण और प्रताड़ना का आरोप लगाए, तो यह केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि बीते दिनों सामने आए मामलों को देखते हुए शहर में एक बड़े धर्मातरण गिरोह के सक्रिय होने की ओर भी इशारा करता है।



धर्म परिवर्तन का एक और मामला आया सामने

c556fc0b-b74


एक और जहां पुलिस अखिलेश मेंबन और उसके परिवार का मुलहजा करने विक्टोरिया अस्पताल पहुंची थी वही अधारताल थाना क्षेत्र से एक और धर्मातरण का मामला सामने आया। महाराजपुर पटेल नगर में बड़ी संख्या में महिलाओं को ईसाई धर्म की सीख देने के साथ धर्मातरण की सूचना विश्व हिंदू परिषद को लगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुंभरे ने भी इस मामले में FIR दर्ज कर विवेचना शुरू की है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Conversion | Harassment | FIR registered | Madhya Pradesh | MP News | MP



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • FIR registered
  • Conversion
  • धर्म परिवर्तन
  • प्रताड़ना
  • Harassment
  • FIR दर्ज