नाराज नूरी खान को कांग्रेस ने मनाया, पार्टी ने दी जिम्मेदारी

Ravi Singh | Nov 20, 2024, 22:45 IST
Share
Alka Lamba appointed Noori Khan
Alka Lamba appointed Noori Khan

मध्‍य प्रदेश में महिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी न मिलने से नाराज चल रहीं कांग्रेस नेता नूरी खान को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस पार्टी ने नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार 20 नवंबर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें सदस्यता अभियान का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

सदस्यता अभियान में 5 हजार सदस्य बनाए

Noori Khan ने महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान में 5 हजार सदस्य बनाए थे। जिसके चलते वह देशभर में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा हाल ही में हुए कश्मीर विधानसभा चुनाव में नूरी खान ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में भी प्रभारी के तौर पर काम किया था।

्
्

अलका लांबा ने भेजा पत्र

ऐसे में महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलका लांबा ने बुधवार को नोरी खान को भेजे पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश राज्य से महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए बधाई। आपको महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और मध्य प्रदेश राज्य में सदस्यता अभियान की प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा

कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद नूरी खान ने ट्वीट कर लिखा कि मैं अलका लांबा जी की दिल से आभारी हूं और आपकी कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। बता दें कि महिला कांग्रेस ने 15 सितंबर 2024 को देशभर में अपना 40वां स्थापना दिवस मनाया। इसी दिन से सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की गई। ऑनलाइन सदस्यता अभियान में हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा गया। इस अभियान में नूरी खान ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऐसे में उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय

नूरी खान पिछले 25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय हैं। वे छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़ी थीं और एनएसयूआई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वे शिक्षा और महंगाई समेत कई मुद्दों पर आंदोलन करती नजर आई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने उज्जैन उत्तर से कांग्रेस का टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी थी। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी उनके साथ गई थीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • Alka Lamba
  • अलका लांबा
  • Noori Khan
  • कांग्रेस नेत्री नूरी खान
  • नूरी खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती