मध्यप्रदेश का ऐसा स्कूल जहां 12वीं के सभी 85 बच्चे फेल

Rahul Garhwal | Apr 27, 2024, 23:35 IST
Share
All 85 students of 12th class failed in Malfa School of Pansemal in Barwani Madhya Pradesh
All 85 students of 12th class failed in Malfa School of Pansemal in Barwani Madhya Pradesh

ऐसा शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे कि किसी स्कूल में 85 बच्चे 12वीं की परीक्षा दें और सभी फेल हो जाएं। एक भी बच्चा पास न हो। स्कूल का रिजल्ट ही जीरो हो जाए। मध्यप्रदेश के एक सरकारी स्कूल में ऐसा ही हुआ है।

85 Children Failed In Malfa School Of Barwani

BARWANI. मध्यप्रदेश के एक स्कूल में बड़ी शर्मनाक बात हुई। इस स्कूल में 12वीं के सभी 85 बच्चे फेल हो गए। बड़वानी में पानसेमल के मलफा स्कूल में 12वीं की परीक्षा में एक भी स्टूडेंट पास नहीं हुआ। बच्चों के माता-पिता रिजल्ट आने के बाद बेहद नाराज हैं। वे स्कूल के टीचर्स पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। पालकों ने प्रिंसिपल पर जमकर भड़ास निकाली और स्कूल बंद करने की मांग की।

12वीं में 85 में से 85 स्टूडेंट्स फेल

मलफा स्कूल में 89 स्टूडेंट्स का एडमिशन है। इसमें से 85 स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में बैठे थे। जब रिजल्ट आया तो एक भी छात्र पास नहीं हो सका। सभी बच्चे फेल हो गए। सभी 85 छात्रों ने टेमला परीक्षा केंद्र पर जाकर एग्जाम दिए थे।

करोड़ों का भवन, टीचर भी पर्याप्त, लेकिन पढ़ाई जीरो

मलफा स्कूल का भवन करोड़ों का है। टीचर्स भी पर्याप्त हैं, इसके बाद भी 12वीं के सभी बच्चे फेल हो गए। स्कूल शिक्षा विभाग पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। बच्चों के माता-पिता ने पूरे स्कूल स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग की है। पालकों के ये भी आरोप हैं कि टेमला परीक्षा केंद्र पर हर साल नकल की वजह से बच्चे पास हो जाते थे, लेकिन इस बार नकल नहीं हो सकी और बच्चे फेल हो गए।

ये खबर भी पढ़िए..

RITES में ऑफिसर के 8 पदों पर वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

टीचर्स पर बच्चों को नहीं पढ़ाने का आरोप

पालकों ने मलफा स्कूल के टीचर्स पर बच्चों को नहीं पढ़ाने के आरोप लगाए। अभिभावकों का कहना है कि टीचर पढ़ाई से बचने के लिए हर दिन कोई न कोई नया बहाना ढूंढते थे। कभी बीमारी-सिरदर्द, तो कभी चश्मा भूल गए, ऐसे नए-नए बहाने रोज बनाते थे। स्कूल के प्रिंसिपल से भी कई बार टीचर्स की शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। 12वीं के 85 बच्चों के फेल होने पर स्कूल के प्रिंसिपल आलोक सिसोदिया ने चुप्पी साध रखी है। वे कोई भी जवाब देने से बच रहे हैं।

Madhya Pradesh 12th Board Result | 85 children of a school failed | 85 12th class students failed in a school | 85 children failed in Malfa school of Pansemal | मध्यप्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट | एक स्कूल के 85 बच्चे फेल | एक स्कूल में 12वीं के 85 बच्चे फेल | बड़वानी के मलफा स्कूल में 85 बच्चे फेल | पानसेमल के मलफा स्कूल में 85 बच्चे फेल

Tags:
  • Madhya Pradesh 12th Board Result
  • मध्यप्रदेश 12वीं बोर्ड रिजल्ट
  • 85 children of a school failed
  • 85 12th class students failed in a school
  • 85 children failed in Malfa school of Barwani
  • 85 children failed in Malfa school of Pansemal
  • एक स्कूल के 85 बच्चे फेल
  • एक स्कूल में 12वीं के 85 बच्चे फेल
  • बड़वानी के मलफा स्कूल में 85 बच्चे फेल
  • पानसेमल के मलफा स्कूल में 85 बच्चे फेल
एमपी में न्याय की लंबी कतार: 3.57 लाख केस पेंडिंग; एक मामले में 32 साल और 150+ तारीखें

By Arohi Raj

एमपी में न्याय की लंबी कतार: 3.57 लाख केस पेंडिंग; एक मामले में 32 साल और 150+ तारीखें
बारां में खाद संकट को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन, ओम बिरला और प्रमोद जैन भाया पर भी बरसे

By Ashish Bhardwaj

बारां में खाद संकट को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन, ओम बिरला और प्रमोद जैन भाया पर भी बरसे
अधिकारियों की खींचतान में फंसी मध्यप्रदेश की 237 पर्यावरण मंजूरियां, अब सिया बैठक में होगा फैसला!

By Amresh Kushwaha

अधिकारियों की खींचतान में फंसी मध्यप्रदेश की 237 पर्यावरण मंजूरियां, अब सिया बैठक में होगा फैसला!
कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला: चार जांच कमेटियों ने दी क्लीनचिट, निलंबित तीन डॉक्टर हुए बहाल

By Jageshwar prasad

कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला: चार जांच कमेटियों ने दी क्लीनचिट, निलंबित तीन डॉक्टर हुए बहाल
पुलिसकर्मी को ही निवेश के नाम पर 16 लाख का चूना, 20 प्रतिशत कमीशन का दिया था लालच

By Ashish Bhardwaj

पुलिसकर्मी को ही निवेश के नाम पर 16 लाख का चूना, 20 प्रतिशत कमीशन का दिया था लालच
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मानद उपाधियों के वितरण पर उठे सवाल, 14 विश्वविद्यालयों ने नहीं दी एक भी डिग्री

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मानद उपाधियों के वितरण पर उठे सवाल, 14 विश्वविद्यालयों ने नहीं दी एक भी डिग्री
रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल

By Harrison Masih

रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल