AMAN KUMAR SINGH
भोपाल के अमन सिंह को अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी, MACT में की थी पढ़ाई
Rahul Garhwal | Published:
IRS AMAN KUMAR
अडानी ग्रुप ने एक खास अनाउंसमेंट की है। भोपाल के रहने वाले IRS अफसर रहे अमन सिंह को अडानी ग्रुप ने प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि अमन सिंह ने भोपाल के MACT (अब मैनिट) से पढ़ाई की है...
BHOPAL. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे आईआरएस अधिकारी अमन सिंह को अडानी ग्रुप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अमन सिंह 1 मई से अडानी ग्रुप में प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी एंड चेयरमेंस ऑफिस ( President, Strategy and Chairman's Office) का पद संभालेंगे। अडानी ग्रुप ने ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि अमन सिंह भोपाल के ही रहने वाले हैं और उन्होंने MACT (अब मैनिट) से पढ़ाई की थी। उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें 2015 में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है।
अडानी ग्रुप ने आईआरएस अधिकारी अमन सिंह को प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी एंड चेयरमेंस ऑफिस बनाए जाने पर खुशी जताई। साथ ही कहा है कि ग्रुप का विश्वास है कि उनका सर्वश्रेष्ठ अभी बाकी है। अमन सिंह के जिम्मेदारी संभालने के बाद ग्रुप की सर्वोच्च सलाहकार संस्था एपेक्स मुख्य भूमिका निभाएगी। अमन एक बेहतरीन कॉर्डिनेटर के रूप में इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
![AMAN KUMAR SINGH]()
बता दें कि आईआरएस अमन सिंह नवंबर 2022 में CBC के समूह प्रमुख और एपेक्स सदस्य के रूप में अडानी ग्रुप से जुड़े थे। बेहद कम समय में ही उन्होंने अडानी ग्रुप में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके कार्यकाल में भारत और विदेश में ब्रांड को बढ़ावा मिला। अमन सिंह एक प्रसिद्ध सिविल सर्वेंट रहे हैं। उनका करियर शानदार रहा है।
अडानी ग्रुप ने की घोषणा
अडानी ग्रुप ने आईआरएस अधिकारी अमन सिंह को प्रेसिडेंट स्ट्रेटजी एंड चेयरमेंस ऑफिस बनाए जाने पर खुशी जताई। साथ ही कहा है कि ग्रुप का विश्वास है कि उनका सर्वश्रेष्ठ अभी बाकी है। अमन सिंह के जिम्मेदारी संभालने के बाद ग्रुप की सर्वोच्च सलाहकार संस्था एपेक्स मुख्य भूमिका निभाएगी। अमन एक बेहतरीन कॉर्डिनेटर के रूप में इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
नवंबर 2022 में अडानी ग्रुप से जुड़े थे अमन सिंह
बता दें कि आईआरएस अमन सिंह नवंबर 2022 में CBC के समूह प्रमुख और एपेक्स सदस्य के रूप में अडानी ग्रुप से जुड़े थे। बेहद कम समय में ही उन्होंने अडानी ग्रुप में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके कार्यकाल में भारत और विदेश में ब्रांड को बढ़ावा मिला। अमन सिंह एक प्रसिद्ध सिविल सर्वेंट रहे हैं। उनका करियर शानदार रहा है।
अमन सिंह के बारे में खास- खास
- अमन कुमार सिंह भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी और सिविल सेवक रहे हैं। उन्होंने 14 वर्षों से अधिक समय तक छत्तीसगढ़ सरकार की सेवा की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव का पद संभाला। इस भूमिका में उनका कार्यकाल किसी भी मुख्यमंत्री सचिवालय के इतिहास में सबसे लंबा माना जाता है।
- 1995 में वे भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल हुए थे। बाद में प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ में तैनात हुए और 2014 में अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था।
- 2013 की बीओआई पॉवर लिस्ट के अनुसार अमन कुमार सिंह भारत के 5वें सबसे शक्तिशाली नौकरशाह थे।
- अमन कुमार ने अप्रैल 2009 से दिसंबर 2013 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) में और जुलाई 2013 से दिसंबर 2018 तक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (आईआईटी इंदौर) में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में पद संभाला है।
आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
By Aman Vaishnav
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
By Ramanand Tiwari
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
By Ramanand Tiwari
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
By Ramanand Tiwari
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
By Neel Tiwari
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
By Sanjay Gupta
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel