MP Live Update : एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर बनाएगा वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड, विधानसभा होगी पेपरलेस, राज्य सरकार 233 करोड़ में खरीदेगी विमान

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्‍य प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिए गए बड़े फैसले बताए। इसमें विधानसभा को पेपरलेस बनाना, 11 लाख वृक्षारोपण का वर्ल्ड रिकॉर्ड और विमान की खरीद शामिल हैं।

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
MP live Update

मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले बताएं। ये फैसले हैं-

  • नई शिक्षा नीति के तहत हर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की शुरुआत सभी 55 जिलों में 14 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह के हाथों होगी।
  • इंदौर बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 जुलाई को 11 लाख पेड़ लगाएंगे।
  • 23 करोड़ की लागत से पेपरलेस विधानसभा चलाई जाएगी। 
  • विमुक्त घुमंतू और अर्ध घुमंतू जातियों को अनुसुचित जाति के छात्रों के बराबर छात्रवृत्ति मिलेगी
  • राज्य सरकार कनाडा की कंपनी से 233 करोड़ में विमान खरीदेगी।

अमरवाड़ा में वोटिंग जारी

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए आज 10 जुलाई को सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। यहां जनता 332 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रही है। इस उपचुनाव में बीजेपी ने यहां से कमलेश शाह, कांग्रेस ने धीरनशा इनवाती और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने देवरावेन भलावी को मैदान में उतारा है।

13 जुलाई को मतगणना 

अमरवाड़ा में सुबह 11 बजे तक 36.81% मतदान। अमरवाड़ा विधानसभा सीट के लिए वोटिंग जारी है। इस सीट पर 13 जुलाई को मतगणना होगी। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने 29 मार्च को बीजेपी ज्वाइन की थी। 

कुल इतने प्रत्याशी मैदान में

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें निर्दलीय अतुल राजा उइके, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी से रीता कमलेश मरकाम, जनसेवा गोंडवाना पार्टी से राजकुमार सरेयाम, गोंडवाना गणतंत्र पार्टीस से देवीराम भलावी, अहिंसा समाज पार्टी से चंद्रदीप तेकाम, धीरन शाह इनवाती कांग्रेस, कमलेश शाह भाजपा से प्रत्याशी हैं। निर्दलीय पनवशाह सरेयाम, शोभाराम भलावी मैदान में है। 

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान दिवस (10 जुलाई बुधवार) को सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश है। एमपी सरकार ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन निगोशिएबल इन्स्‍ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है।

राज्यमंत्री नारायण सिंह को अटैक, अस्पताल में एडमिट

राज्यमंत्री नारायण सिंह को ब्यावरा में जनता दरबार के दौरान 9 जुलाई को अटैक आ गया। भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से उन्हें अटैक आया था। 

पिपरिया में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 6 घायल

पिपरिया बरेली मार्ग पर सांडिया के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में  5 लोगों की मौत और 6 लोग घायल हुए है। घायलों को जिलास अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

ये हुए घायल

  • शोभित राजपूत (20), पिपरिया (नर्मदापुरम)
  • ऋषभ चौरसिया (22), पिपरिया (नर्मदापुरम)
  • दिनेश साहू (22), पिपरिया (नर्मदापुरम)
  • हर्षित विश्वकर्मा (21) (नर्मदापुरम)
  • मयंक सोनी (19), करेली (नरसिंहपुर)
  • आदर्श चौरसिया, पिपरिया (नर्मदापुरम)

इनका हुआ निधन

  • मयंक चौरसिया (22), पिपरिया (नर्मदापुरम)
  • अमन मालवीय (21), पिपरिया (नर्मदापुरम)
  • आयुष शर्मा (25), करेली (नरसिंहपुर)
  • श्रेयांश जैन (23) बरमान (नरसिंहपुर)
  • प्रदुम्न अग्रवाल (26), करेली (नरसिंहपुर

thesootr links



  द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

  • Jul 10, 2024 07:33 IST
    आखिर अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव क्यों हो रहे हैं 

    अमरवाड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुने गए कमलेश शाह ने लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस को छोड़ने के साथ कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी ने कमलेश शाह को उपचुनाव में अमरवाड़ा से प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। 



  • Jul 10, 2024 07:33 IST
    कमलेश शाह के बारे में जानिए

    भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 15 करोड़ से ज्यादा चल- अचल संपत्ति के मालिक हैं। हर्रई पूर्व राजघराने के कमलेश दसवीं कक्षा तक ही पढ़े हैं। कमलेश शाह की पत्नी माधवी शाह के पास पति की तुलना में बैंक बैलेंस ज्यादा है। उनके पास जहां तीन बैंकों में लगभग 25 लाख रुपए जमा हैं। वहीं, कमलेश शाह के पास चार बैंक खातों में लगभग 10 लाख रुपए जमा हैं। कमलेश शाह के पास लगभग 178 एकड़ 22 डेसीमल जमीन है।



  • Jul 10, 2024 07:33 IST
    कौन हैं गोंगपा के देव रावेन भलावी ?

    गोंगपा ने अमरवाड़ा सीट पर देव रावेन भलावी (  Dev Raven ) को उम्मीदवार बनाया है। उन्हें लोग DEVIRAM BHALAVI के नाम से भी जानते हैं। यहां देव रावेन को समझना बेहद दिलचस्प है, क्योंकि छिंदवाड़ा में नकुलनाथ की हार में उनका भी अहम रोल माना जाता है। 

    देव रावेन ने गोंगपा से ही लोकसभा चुनाव में किस्मत अजमाई थी। उन्हें मिले वोटों ने कांग्रेस या कहें नकुलनाथ का सियासी खेल बिगाड़ दिया और बीजेपी मध्यप्रदेश में अपना मिशन 29 को फतह करने में कामयाब रही।  



  • Jul 10, 2024 07:31 IST
    कौन हैं कांग्रेस के धीरन शाह इनवाती ?

    धीरन शाह इनवाती राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं, लेकिन आचल कुंड दादा दरबार से जुड़े होने के कारण उनकी आदिवासी वोट बैंक में गहरी पैठ है। बटकाखापा सोसाइटी में वह सेल्समैन थे। उनका नाम AICC ने घोषित कर दिया है।



Amarwara By Election अमरवाड़ा उपचुनाव वोटिंग अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव अमरवाड़ा उपचुनाव कमलेश शाह धीरन शाह इनवाती