सिस्टम की लापरवाही से इंजीनियर को हुई जेल, अमचूर पाउडर को बताया ड्रग्स, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Aman Vaishnav | May 20, 2026, 09:50 IST
Share
amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport
amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport

भोपाल एयरपोर्ट पर मशीन की गलती से अमचूर को ड्रग्स बता दिया गया। इस गलती की वजह से एक इंजीनियर को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। इस पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है।

यह कहानी ग्वालियर के रहने वाले एक इंजीनियर अजय सिंह की है। अजय सिंह दिल्ली जाने के लिए भोपाल एयरपोर्ट (राजा भोज एयरपोर्ट) पहुंचे थे। वहां सुरक्षा जांच के दौरान उनके बैग की तलाशी ली गई।

अजय के बैग में अमचूर पाउडर रखा हुआ था। जब उस पाउडर को एयरपोर्ट की एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्टर मशीन में डाला गया तो मशीन ने अलार्म बजा दिया। मशीन के मुताबिक वह अमचूर नहीं ड्रग्स (हेरोइन) था।

मशीन का अलार्म बजते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने तुरंत इसकी सूचना गांधीनगर थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने अजय सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत केस दर्ज कर लिया और उन्हें सीधे जेल भेज दिया।

amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport
amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport

57 दिन की जेल और सिस्टम की लापरवाही

एक निर्दोष व्यक्ति सिर्फ इसलिए जेल चला गया क्योंकि सिस्टम और उसकी मशीनें सही फैसला नहीं कर पाईं। अजय सिंह को पूरे 57 दिन जेल की सलाखों के पीछे बिताने पड़े।

बाद में जब फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आई तब जाकर सच सामने आया कि उनके बैग में कोई ड्रग्स नहीं बल्कि सिर्फ अमचूर और गरम मसाला था।

amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport
amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी और 10 लाख का हर्जाना

इस पूरे मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की फॉरेंसिक जांच व्यवस्था पर सख्त नाराजगी जताई है। जस्टिस दीपक खोत ने कहा कि राज्य की प्रयोगशालाओं के पास जांच करने के लिए जरूरी उपकरण और मशीनें ही नहीं हैं, तो फिर इतना बड़ा ढांचा बनाने और बड़े-बड़े विशेषज्ञ अधिकारियों को तैनात करने का क्या फायदा है?

कोर्ट ने माना कि सरकारी सिस्टम और संसाधनों की कमी के कारण एक बिल्कुल निर्दोष इंसान को 57 दिनों तक जेल में रहना पड़ा। यह सीधे तौर पर उस व्यक्ति के जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है।

इसी वजह से कोर्ट ने अजय सिंह को 10 लाख रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया है।

amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport
amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport

मुख्य सचिव को मिले कड़े निर्देश

हाई कोर्ट ने इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि एक महीने के अंदर प्रदेश की सभी रीजनल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज (RFSL) का बारीकी से निरीक्षण किया जाए।

वहां जो भी जरूरी उपकरण और स्टाफ की कमी है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इससे भविष्य में किसी और बेकसूर के साथ ऐसा नहां होगा।

amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport
amchoor-powder-mistaken-drugs-bhopal-airport

ये खबरें भी पढ़िए...

मंदसौर पोस्ट ऑफिस में अफीम तस्करी का भंडाफोड़: चॉकलेट बताकर स्पीड पोस्ट से भेज रहे थे ड्रग्स

फ्लैट में नशीले पदार्थों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का ड्रग्स बरामद

ड्रग्स आरोपी को बचाने के लिए बताया नाबालिग, फर्जी स्कूल दस्तावेज किये तैयार

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत के बाद सामने आया अवैध अफीम खेती का नेटवर्क

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • ग्वालियर
  • मुख्य सचिव
  • इंजीनियर
  • राज्य सरकार
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • सीआईएसएफ
  • भोपाल एयरपोर्ट
  • फॉरेंसिक जांच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि