अमिताभ बच्चन के ससुर थे दिग्गज पत्रकार, शोले से है खास कनेक्शन
Ravi Singh | Oct 23, 2024, 16:46 IST
Amitabh Bachchan
जया बच्चन के पिता तरुण भादुड़ी अपने समय के जाने-माने पत्रकार थे। जया की मां इंदिरा भादुड़ी भोपाल में रहती हैं। क्या आप जानते हैं कि शोले का अमिताभ के ससुर तरुण भादुड़ी से सीधा कनेक्शन है!
अमिताभ बच्चन का ससुराल भोपाल में स्थित है। जया बच्चन के पिता तरुण भादुड़ी अपने समय के जाने-माने पत्रकार थे। जया की मां इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रहती हैं। अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों की शूटिंग भी भोपाल में हुई है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या के साथ कई बार अपनी नानी से मिलने भोपाल आ चुके हैं। क्या आपको पता है कि भारत की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में शुमार शोले का सीधा कनेक्शन अमिताभ के ससुर तरुण भादुड़ी से है!
जया बच्चन की बहन रीता वर्मा भी भोपाल में ही रहती हैं। रीता की शादी राजीव वर्मा से हुई है। जया की दूसरी बहन नीता भी परिवार का हिस्सा हैं।
Indira Bhaduri, जिनका विवाह से पहले नाम इंदिरा गोस्वामी था, मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। पटना में ही उनकी शिक्षा हुई थी। उनकी शादी पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी से हुई थी, जो उस समय भोपाल में अंग्रेजी अखबार ‘स्टेट्समैन’ के संवाददाता थे। इस दंपती की तीन बेटियां हुईं, जिनमें सबसे बड़ी जया भादुड़ी हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में हुई थी अमिताभ और जया भादुड़ी की शादी
घटना साल 2006 की है। जब भोपाल नगर निगम ने श्यामला हिल्स स्थित अंसल एन्क्लेव की बाउंड्री वॉल तोड़ दी थी। निगम की इस कार्रवाई पर जया की मां इंदिरा भादुड़ी ने नाराजगी जताई थी। और कहा था कि निर्माण कार्य को तोड़ने से पहले हमें गोली मार दो।
Amitabh Bachchan के ससुर तरुण भादुड़ी, भोपाल के बड़े पत्रकार और लेखक थे। उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया। जब चंबल के डकैतों का आतंक फैला हुआ था, तब तरुण भादुड़ी ने चंबल के बीहड़ों में समय बिताया और वहां के डकैतों के जीवन को करीब से देखा। उनके अनुभव पर आधारित पुस्तक 'अभिशप्त जंगल' बंगाली भाषा में लिखी गई थी, जिसे बाद में अंग्रेजी में अनुवाद किया गया। यह कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म "शोले" इसी पुस्तक से प्रेरित थी। तरुण भादुड़ी का 1996 में निधन हो गया था।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन कई बार अपनी नानी इंदिरा भादुड़ी से मिलने भोपाल आ चुके हैं। 2013 में वे इंदिरा के जन्मदिन पर यहां आए थे। इंदिरा भादुड़ी अब भोपाल में अकेले रहती हैं। जया बच्चन भी नवरात्र के समय भोपाल के काली बाड़ी मंदिर में सिंदूर खेला समारोह में शामिल हो चुकी हैं।
जया बच्चन की बहनें और भोपाल का कनेक्शन
अमिताभ की सास का बिहार से है गहरा नाता
ये खबर भी पढ़ें...
भोपाल में हुई थी अमिताभ और जया भादुड़ी की शादी
जब जया की मां ने कहा था- 'हमें गोली मार दो'
ये था तरुण भादुड़ी का शोले कनेक्शन
अभिषेक और ऐश्वर्या ने की भोपाल की कई यात्राएं
इस खबर से जुड़े सामान्य से प्रश्न
- amitabh bachchan का ससुराल कहां है?
amitabh bachchan का ससुराल भोपाल में है, जहां उनकी सास इंदिरा भादुड़ी रहती थीं। - तरुण भादुड़ी कौन थे?
तरुण भादुड़ी अमिताभ बच्चन के ससुर और एक प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक थे, जिन्होंने कई प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया। - इंदिरा भादुड़ी का विवाह से पहले नाम क्या था?
इंदिरा भादुड़ी का विवाह से पहले नाम इंदिरा गोस्वामी था और वे बिहार की रहने वाली थीं। - किस घटना में जया बच्चन की मां ने नाराजगी जताई थी?
2006 में जब भोपाल नगर निगम ने अंसल एन्क्लेव की बाउंड्री वॉल तोड़ी थी, तब इंदिरा भादुड़ी ने निगम को चेतावनी दी थी। - क्या "शोले" फिल्म तरुण भादुड़ी की किताब से प्रेरित थी?
हां, कहा जाता है कि "शोले" फिल्म तरुण भादुड़ी की किताब 'अभिशप्त जंगल' से प्रेरित थी, जो चंबल के डकैतों पर आधारित है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन की गिर गाय राधा बनी प्रदेश में नंबर-1, रोज देती है 19.760 लीटर दूध, पशुपालक को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार
By Umeshwari Baghel
पब्लिक अगेंस्ट करप्शन की ED में याचिका, शिखर अग्रवाल के 40 विला मामले में जांच की मांग
By Mukesh Sharma
CG Top News : कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, कोयला लेवी केस में राकेश जैन को जमानत; बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती
By Umeshwari Baghel
MP DMF Fund: खनिजों से मिले 3574 करोड़, गांवों को क्या मिला? सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में होगी जांच
By Ramanand Tiwari
रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, शेयरों की हेराफेरी और जालसाजी के मामले में पूरे परिवार पर FIR
By VINAY VERMA
दीपावली 2026: CM भजनलाल शर्मा बोले- हर घर में खुशहाली, हर मन में सद्भाव का हो उजास
By Jyoti Mahender Bhardwaj
जयपुर में जमीन खरीदने का सपना होगा पूरा: JDA की 5 नई योजनाएं अगले महीने, घर से लेकर कारोबार तक के लिए मिलेंगे प्लॉट
By Jyoti Mahender Bhardwaj