दिल्ली से लौटकर आधी रात सीएम हाउस पहुंचे नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान , इस्तीफा देने के बयान पर जताया खेद

Deeksha Nandini Mehra | Jul 24, 2024, 07:49 IST
Share
minister nagar singh chauhan
minister nagar singh chauhan

मंत्री नागर सिंह चौहान दिल्ली से भोपाल लौटकर सीधे भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से मुलाकात की। बताया जाता है कि इस दौरान उन्‍होंने अपने त्‍यागपत्र देने के बयान पर खेद जताया है।

नाराज हुए मंत्री नागर सिंह दिल्ली से लौटने के बाद आधी रात को सीधे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। उन्होंने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान सीएम हाउस में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे। मंत्री नागर सिंह ने अपने इस्तीफे के बयान पर खेद प्रकट किया। इसके बाद से उन्होंने इस मामले में मौन साध लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि अब मंत्री नागर सिंह को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग पर ही संतोष करना होगा।

पार्टी का हर निर्णय करना होगा स्वीकार

दरअसल, वन एवं पर्यावरण विभाग खुद से हटाए जाने की नाराजगी लेकर दिल्ली पहुंचे थे। मंत्री नागर को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने फटकार लगाई। उनसे दो-टूक कह दिया गया कि पार्टी का हर निर्णय स्वीकार करना होगा।

सांसद अनीता सिंह चौहान ने साधी चुप्पी

इस पूरे प्रकरण पर उनकी पत्नी सांसद अनीता सिंह चौहान ने चुप्पी साध रखी है। अनीता चौहान ने कहा इस संबंध में वे कोई बात नहीं करेंगी। वहीं मंगलवार को बजट के दौरान नागर सिंह चौहान की पत्नी व रतलाम सांसद अनीता नागर सिंह चौहान के बजट संबंधी बैठक में शामिल ना होने की खबरें सामने आईं थी।

हालांकि वीडी शर्मा ने पुष्टि की कि वे सदन में मौजूद रहीं। मप्र के दूसरे सांसद जरूर अनिता नागर सिंह चौहान की अनुपस्थिति की बात कर रहे थे।

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने किया तलब

मंत्री नागर सिंह चौहान वन विभाग छिनने के बाद नाराज हो गए थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद उन्हें बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली तलब कर लिया। मंगलवार 23 जुलाई को उनकी दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से मुलाकात हुई।

वीडियो में खुद को बताया विधायक

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद नागर सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे कह रहे हैं कि, 'मैं नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर। आज भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती है। मैं पहली बार उनकी धरती को नमन करने लिए नहीं आ पा रहा हूं। इसका खेद है।'

चौहान ने आगे कहा कि मेरी युवाओं से अपील है कि हम सभी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लेकर भारत मां की सेवा में सदैव हमारा जीवन अर्पित करें। वीडियो के आखिर में उन्होंने फिर दोहराया कि 'नागर सिंह चौहान, विधायक आलीराजपुर।'

ये था मंत्री की नाराजगी का कारण

बता दें कि पहले नागर सिंह चौहान के पास वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय था। अब सत्ता-संगठन ने उनसे वन विभाग लेकर नए मंत्री बनाए गए रामनिवास रावत को सौंप दिया।

इसी बात को लेकर नागर सिंह नाराज थे। एक दिन पहले उन्होंने इसी बात को लेकर इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पत्नी अनीता सिंह से भी इस्तीफा दिलवाऊंगा। गौरतलब है कि नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता रतलाम से सांसद हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Mp news in hindi
  • मंत्री नागर सिंह चौहान
  • Minister Nagar Singh Chauhan
  • सीएम से मिले मंत्री नागर सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं