नाराज शिवराज को दिल्ली से बुलावा, आज शाम को होगी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

BP Shrivastava | Dec 18, 2023, 24:00 IST
Share
नाराज शिवराज को दिल्ली से बुलावा, आज शाम को होगी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात
नाराज शिवराज को दिल्ली से बुलावा, आज शाम को होगी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात

17 दिसंबर की देर रात बीजेपी के दिग्गजों की बैठक में शिवराज सिंह चौहान दिल्ली नहीं गए। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर रविवार को बैठक हुई थी। अब नड्डा ने शिवराज सिंह को दिल्ली बुलाया है।

BHOPAL. बीजेपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है और लंबे समय से सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान को हटाकर मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री बनाया है। मोहन यादव ने प्रदेश की कमान भी संभाल ली है। इस सब के बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार चर्चाओं में हैं। उनकी चलाई लाड़ली बहना योजना ने बीजेपी की सरकार दोबारा बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, पार्टी सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी को बीजेपी की जीत का श्रेय दे रही है। इस खींचतान के बीच माना जा रहा है कि शिवराज सिंह पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से नाराज हैं !

नड्डा के आवास पर होगी दोनों की मुलाकात

कहा जा रहा है कि नाराजगी की वजह से ही 17 दिसंबर की देर रात बीजेपी के दिग्गजों की बैठक में शिवराज सिंह चौहान दिल्ली नहीं गए। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर रविवार को बैठक हुई थी। अब नड्डा ने शिवराज सिंह को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों बताते हैं, आज सोमवार (18 दिसंबर) को शाम 6 बजे शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचेंगे। यहां जेपी नड्डा के आवास पर दोनों की मुलाकात होगी।

क्या बीजेपी और शिवराज के बीच सब कुछ ठीक नहीं ?

इन तमाम राजनीतिक परिदृश्यों को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या बीजेपी और शिवराज सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं है? उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच पार्टी अध्यक्ष की ओर से उन्हें दिल्ली बुलाया जाना भी सुर्खियों में है।

रविवार की बैठक में नहीं पहुंचे थे शिवराज सिंह

रविवार शाम को मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में पार्टी की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ ही मध्य प्रदेश बीजेपी के सभी कद्दावर नेता शामिल हुए थे, हालांकि शिवराज सिंह चौहान बैठक में नहीं पहुंचे थे। इस बैठक में सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, बीजेपी महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही नरेंद्र तोमर शामिल भी हुए थे।

नड्डा दूर करेंगे शिवराज की नाराजगी ?

शिवराज सिंह चौहान के बैठक में नहीं पहुंचने से सवाल उठना लाजमी है कि बीजेपी ने शिवराज सिंह को बुलाया नहीं या फिर बुलाने के बाद भी शिवराज सिंह बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचे। इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि उनके बैठक से गैरमाजूद रहने के पीछे क्या कुछ वजह थी। माना जा रहा है कि अगर शिवराज किसी तरह से नाराज हैं तो जेपी नड्डा आज उनसे बातचीत कर समाधान कर सकते हैं।

Tags:
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • BJP
  • बीजेपी
  • called Shivraj Singh to Delhi
  • Shivraj will meet JP Nadda
  • शिवराज सिंह को दिल्ली बुलाया
  • शिवराज जेपी नड्डा से मिलेंगे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती