पशुपालन एवं डेयरी अधिकारियों को सौगात, एक साल में ही मिलेगा चौथा समयमान वेतनमान, जानें हर महीने कितना पैसा बढ़कर मिलेगा
Raj Singh | Sept 22, 2024, 07:46 IST
the sootr
मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार 19 सितंबर 2024 को एक बड़ा आदेश पारित किया। विभाग ने कहा कि पशुपालन, डेयरी विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को चौथा समयमान वेतनमान दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ( gad ) ने एक बड़ा आदेश पारित किया है। विभाग ने कहा कि पशुपालन, डेयरी विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को चौथा समयमान वेतनमान दिया जाएगा। उनकी ओर से यह भी बताया गया कि यह वेतनमान केवल उन्हीं को दिया जाएगा, जिन्होंने अपनी सेवा में 35 साल पूरे कर लिए हैं। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि यह पहला विभाग है, जिसके लिए अलग से आदेश जारी किए गए हैं।
पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि 35 साल की सेवा पूरी कर चुके अधिकारी-कर्मचारियों को चौथा समयमान वेतनमान दिया जाएगा।
जब आदेश जारी हो रहा था, तब संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस वर्मा, प्रांतीय पदाधिकारी मुकेश रजक, सीपीएस ठाकुर व अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में पशुपालन डेयरी विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration ) और वित्त विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
ये भी खबर पढ़िए... MP में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 46 हजार से ज्यादा नए पदों पर होगी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
प्रांत अधिकारी मुकेश रजक ने बताया कि हमने इस मामले पर पशुपालन डेयरी मंत्री लखन पटेल, तत्कालीन प्रमुख सचिव गुलशन बामरा और जीएडी के तत्कालीन प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी से कई बार बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि चौथे समयमान वेतनमान से अधिकारी को मासिक वेतन में कम से कम 5000 रुपए का फायदा होगा।
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को 24 वर्ष वाली द्वितीय क्रमोन्नति सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से लगभग 10 साल बाद, 30 वर्ष की सर्विस पूरी करने पर तृतीय क्रमोन्नति लगभग 4 साल बाद मिली थी। लेकिन चौथा समयमान वेतनमान केवल 1 साल बाद ही मिल गया।
किसे मिलेगा समयमान?
जब आदेश जारी हो रहा था, तब संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस वर्मा, प्रांतीय पदाधिकारी मुकेश रजक, सीपीएस ठाकुर व अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्रालय में पशुपालन डेयरी विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Administration ) और वित्त विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
ये भी खबर पढ़िए... MP में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 46 हजार से ज्यादा नए पदों पर होगी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
वेतन में होगा 5000 रुपए का फायदा
चौथा समयमान में लगा कम समय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari