MP में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, 46 हजार से ज्यादा नए पदों पर होगी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
Vikram Jain | Sept 22, 2024, 24:33 IST
CM Mohan Yadav approved 46 thousand 451 new posts in hospitals
मध्य प्रदेश के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश के अस्पतालों में अब नए पदों पर भर्ती होगी। सीएम मोहन ने 46 हजार 451 नए पदों को मंजूरी दी है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही 46 हजार से ज्यादा नए पदों पर भर्ती होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए अस्पतालों में 46 हजार 451 नए पदों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही 800 आयुष आरोग्य मंदिर भी शुरू करने का ऐलान किया है।
आरोग्य भारती के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल सम्मेलन में शनिवार को वर्चुअली शामिल हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 46 हजार से ज्यादा नए पदों को मंजूरी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और आयुर्वेदिक संस्थाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर जिले में कम से कम एक मेडिकल या आयुर्वेदिक कॉलेज होना चाहिए। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा साथ ही प्रदेश के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
कोरोना काल का जिक्र करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि सरकार औषधि खेती को बढ़ावा दे रही है। कोविड के टाइम जब वह उच्च शिक्षा मंत्री थे इस दौरान खूब काढ़ा पीता था। आयुर्वेद हमेशा से लोगों को जीवन देते आया है। हम इस साल 12 प्राइवेट कॉलेज खोलने जा रहे हैं।
सीएम ने आगे कहा मैं आशा करता हूं कि इस सम्मेलन से जरूर अमृत निकलेगा। जो नवाचार इसके जरिए करें, उससे सरकार को अवगत कराएं, जिससे सरकार साथ खड़ी होगी। कोविड के अनुभव से आयुर्वेद और आयुष काढ़े की महत्ता साबित हुई है, इसलिए राज्य में आयुर्वेद चिकित्सालयों की स्थापना की जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच और सिवनी में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज तैयार हो गए हैं। इन कॉलेजों का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
अस्पतालों में होगी बंपर भर्ती
हमारा लक्ष्य, हर जिले में हो मेडिकल कॉलेज
इस साल खुलेंगे 12 नए प्राइवेट कॉलेज
सीएम ने आगे कहा मैं आशा करता हूं कि इस सम्मेलन से जरूर अमृत निकलेगा। जो नवाचार इसके जरिए करें, उससे सरकार को अवगत कराएं, जिससे सरकार साथ खड़ी होगी। कोविड के अनुभव से आयुर्वेद और आयुष काढ़े की महत्ता साबित हुई है, इसलिए राज्य में आयुर्वेद चिकित्सालयों की स्थापना की जाएगी।
जल्द होगा तीन मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
By Sumit Kumar
अपनी ही सरकार से नाराज भाजपा विधायक कालू सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के सामने करेंगे भूख हड़ताल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
By Sanjay Dhiman
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में 58 फीसदी रही उपस्थिति, दूसरे चरण के बाकी रिजल्ट की तैयारी
By Sanjay Gupta
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
By Ashish Bhardwaj