मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई
Dolly patil | Oct 01, 2024, 15:03 IST
MP TET 2024
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ( MPESB ) ने आज यानी 1 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( MP TET ) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ( MPESB ) ने आज यानी 1 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( MP TET ) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एमपी टीईटी 2024 परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा।पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच और दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच दूसरी शिफ्ट होगी।
एमपी टीईटी परीक्षा मध्य प्रदेश के भोपाल , इंदौर ,जबलपुर , ग्वालियर , रीवा, बालाघाट , खंडवा , नीमच , रतलाम , सागर , सतना , सीधी और उज्जैन शहरों में आयोजित की जाएगी।
कक्षा 1 से 5 तक के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) या शिक्षा स्नातक ( B.Ed ) होना अनिवार्य है।उम्मीदवार को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए या राज्य का वैध निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
अनारक्षित उम्मीदवारोंके लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है।एससी/एसटी/ओबीसी (SC/ST/OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS), दिव्यांगजन और आरक्षित श्रेणियों के लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा। इसी के साथ एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त 60 रुपए का पोर्टल शुल्क देना होगा।
एमपी टीईटी (MP TET) परीक्षा 5 खंडों में आयोजित की जाती है।
आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर से आवेदन शुरू हुए हैं और 15 अक्टूबर तक चलने वाले है। वहीं परीक्षा 10 नवंबर 2024 को आयोजिक की जाएगी।
दो शिफ्टों में होगा आयोजन
परीक्षा केंद्र और समय
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन शुल्क
परीक्षा पैटर्न
- बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- भाषा 1
- भाषा 2
- गणित
- पर्यावरण अध्ययन
- हर खंड में 30 बहुविकल्पीय प्रश्न
- होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, जिससे कुल 150 प्रश्न और 150 अंक होते हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.inपर जाएं।
- एमपी टीईटी 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन की पुष्टि के लिए पावती डाउनलोड करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
By VINAY VERMA
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
By Sumit Kumar
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
By Arun Tiwari
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
By Jageshwar prasad
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
By Sanjay Gupta
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
By Harrison Masih