बीएड के लिए भोज यूनिवर्सिटी में शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, एनसीटीई कोर्सेस के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू
Dolly patil | Sept 15, 2024, 12:20 IST
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/madhya-pradesh-monsoon-update-heavy-rainfall-alert-7068945
भोज यूनिवर्सिटी ( Bhoj University ) में बीएड के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीएड के लिए 11 अक्टूबर तक आवेदन किए जाएंगे।
भोज यूनिवर्सिटी (Bhoj University )में ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेस में से एक बीएड के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीएड के लिए 11 अक्टूबर तक आवेदन किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिकबीएड के दो वर्षीय संपूर्ण पाठ्यक्रम की फीस 30 हजार रुपए रखी गई है। हालांकि इसके अलावा रजिस्ट्रेशन फीस 800 रुपए भी ली जाएगी।
जानकारी के मुताबिक इस कोर्स के लिएयूजी/पीजी 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। वहीं, इंजीनियरिंग या समतुल्य अर्हता (equivalent qualification) वाले कोर्स के लिए 55 प्रतिशत अंकों होना जरूरी है।
आपको बता दें कि बीएड में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इसी के साथ छात्रों को आवंटित ऑनलाइन केंद्रों की सूचना अलग से एमपी ऑनलाइन ( mp online ) के माध्यम से दी जाएगी।
इधर, डीएलएड दो वर्षीय पाठ्यक्रम 2024-26 (D.El.Ed Two Year Course 2024-26) के लिए भी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए अर्हता हायर सेकेंडरी (higher secondary) 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए। इसी के साथ किसी सरकारी अथवा सरकारी मान्यता प्राप्त प्राथमिक स्कूल में अध्ययन का अनुभव और वर्तमान में नियमित शिक्षक के रूप में कार्यरत होना भी अनिवार्य है। बता दें कि इस संपूर्ण कोर्स की फीस 19 हजार 200 रुपए है। इसकी परीक्षा 24 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने भी एनसीटीई के कोर्सेस में एडमिशन (Admission in NCTE courses) के लिए शनिवार से काउंसलिंग फिर से शुरू कर दी। इसके मुताबिक नये रजिस्ट्रेशन अब 18 सितंबर तक किए जाएंगे। इसी के साथ उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (verification) भी इसी अवधि में होगा।
एनसीटीई के कोर्सेस में बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएडएमएड, बीएबीएड, बीएससीबीएड, बीएड और बीएलएड अंशकालिक पाठ्यक्रम (Part-time courses) शामिल है।
काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट 20 सितंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद मेरिट और वरियता के अनुसार एक्स्ट्रा राउंड में सीट अलॉटमेंट 26 सितंबर को होगा। इसके बाद प्रवेश के लिए अभ्यर्थी द्वारा फीस का भुगतान 26 से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा।
फिर जिन अभ्यर्थियों ने एडमिशन ले लिया है वे संबंधित हेल्प सेंटर पर जाकर ओरिजनल डॉक्यूमेंट का फिर से वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों के द्वारा मूल टीसी जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
योग्यता
कब होगी प्रवेश परीक्षा
डीएलएड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
एनसीटीई के लिए काउंसलिंग शुरू
किन कोर्स के लिए शुरू हुई काउंसलिंग
कब जारी होगी मेरिट लिस्ट
फिर जिन अभ्यर्थियों ने एडमिशन ले लिया है वे संबंधित हेल्प सेंटर पर जाकर ओरिजनल डॉक्यूमेंट का फिर से वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों के द्वारा मूल टीसी जमा करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA