MCU BHOPAL के प्रोफेसर संजय द्विवेदी , प्रोफेसर पवित्र श्रीवास्तव की नौकरी गई

Marut raj | Apr 25, 2024, 22:10 IST
Share
Appointment of former MCU BHOPAL in-charge Vice Chancellor Sanjay Dwivedi and Professor Pavitra Srivastava canceled the sootr द सूत्र
Appointment of former MCU BHOPAL in-charge Vice Chancellor Sanjay Dwivedi and Professor Pavitra Srivastava canceled the sootr द सूत्र

हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश में कहा गया ह कि नियुक्ति प्रक्रिया का विश्वविद्यालय एक्ट के अनुसार पालन नहीं किया गया था। सिलेक्शन कमेटी में तत्कालीन विभाग अध्यक्षों को शामिल नहीं कर नियमों का उल्लंघन किया गया।

Appointment of former MCU BHOPAL in-charge Vice Chancellor Sanjay Dwivedi and Professor Pavitra Srivastava canceled

भोपाल. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल के पूर्व प्रभारी कुलपति संजय द्विवेदी तथा प्रोफेसर पवित्र श्रीवास्तव की 2009 में रीडर पद की नियुक्ति रद्द् हो गई है। इस संबंध में जबलपुर हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया है। वर्तमान में संजय द्विवेदी एमसीयू में मास कम्यूनिकेशन विभाग में प्रोफेसर हैं। वहीं, पवित्र श्रीवास्तव एडवरटाइजिंग एवं पीआर विभाग के प्रमुख हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोनों को ही अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

क्या है मामला

प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल को एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि नियुक्ति प्रक्रिया का विश्वविद्यालय एक्ट के अनुसार पालन नहीं किया गया था। सिलेक्शन कमेटी में तत्कालीन विभाग अध्यक्षों को शामिल नहीं कर नियमों का उल्लंघन किया गया। संचार विभाग की तत्कालीन अध्यक्ष प्रोफेसर दविंदर कौर उप्पल तथा जनसंपर्क तथा विज्ञापन विभाग के अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला को सिलेक्शन कमेटी में शामिल नहीं किया गया था। सिलेक्शन कमेटी ने पांच उम्मीदवारों के साक्षात्कार लेकर संजय द्विवेदी तथा पवित्र श्रीवास्तव का रीडर पद पर चयन कर लिया था। इसे ही हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है।

9 साल बाद आया फैसला

प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा की ओर से साल 2015 में केस दायर किया गया था। केस दायर करने के 9 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने शासन को नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने का आदेश दिया है।

पवित्र श्रीवास्तव की नियुक्ति निरस्त Pavitra Srivastava's appointment canceled पूर्व प्रभारी कुलपति संजय द्विवेदी की नियुक्ति निरस्त Appointment of former in-charge Vice Chancellor Sanjay Dwivedi canceled

Tags:
  • MCU
  • mcu bhopal
  • माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय
  • पूर्व  प्रभारी कुलपति संजय द्विवेदी
  • पवित्र श्रीवास्तव की नियुक्ति निरस्त
  • Pavitra Srivastava's appointment canceled
  • पूर्व प्रभारी कुलपति संजय द्विवेदी की नियुक्ति निरस्त
  • Appointment of former in-charge Vice Chancellor Sanjay Dwivedi canceled
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा