पहली बार होंगी एक ही साल में 4 राज्य सेवा परीक्षाओं सहित कुल 6 वर्षों की नियुक्तियां
Pooja Kumari | Jan 26, 2024, 10:49 IST
पहली बार होंगी एक ही साल में 4 राज्य सेवा परीक्षाओं सहित कुल 6 वर्षों की नियुक्तियां
MPPSC की राज्य सेवा परीक्षाओं के लिहाज से 2024 अब तक का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष साबित होने जा रहा है। ऐसा पहली बार संभव होगा जब पीएससी की चार वर्षों की राज्य सेवा परीक्षाओं के फाइनल इंटरव्यू एक ही वर्ष में होंगे।
BHOPAL. एमपी पीएससी की राज्य सेवा परीक्षाओं के लिहाज से 2024 अब तक का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष साबित होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा जब पीएससी की चार वर्षों की राज्य सेवा परीक्षाओं के फाइनल इंटरव्यू एक ही वर्ष में होंगे। बता दें कि पीएससी ने भी इसकी पूरी तैयारी कर ली है। छह वर्षों की नियुक्तियां (इनमें कम से कम पांच की तो लगभग पूरी तरह तय हैं) भी एक ही वर्ष में होने जा रही हैं। 2019 और 2020 की राज्य सेवा परीक्षा के कुल 831 पदों में से 686 पदों के नियुक्ति पत्र तो गुरुवार को ही जारी किए गए हैं।
बता दें कि 2021, 2022, 2023 की नियुक्तियां भी इसी साल के अंत तक होंगी। पीएससी प्रशासन के अनुसार हमारा प्रयास है कि दिसंबर अंत तक 2024 की राज्य सेवा परीक्षा की भी फाइनल चयन सूची जारी कर दी जाएं। प्रशासन का कहना है कि, अगर 20 दिसंबर तक भी सूची जारी हो जाती है तो 31 दिसंबर तक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक 2021 से 2024 तक की चार परीक्षाओं में कुल 997 पद हैं। वहीं ओबीसी आरक्षण पर कोर्ट का फैसला आने तक इनमें से 87% पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
राज्य सेवा परीक्षा 2018 के पदों पर अंतिम बार नियुक्तियां पांच साल पहले यानी, साल 2019 में हुई थी। तब से अब तक कोई नियुक्ति नहीं हो पाई। वहीं 2018 के 286 पद भरे गए थे। तब डिप्टी रजिस्ट्रार के 27, डीएसपी के 10, जिला जेल अधीक्षक के 2, जिला आबकारी अधिकारी के 2, वाणिज्यिक कर अधिकारी के 5, नायब तहसीलदार के 77 सहित 286 अफसर नियुक्त किए गए थे।
पीएससी ने 2023 में 2021 की मुख्य परीक्षा करवाई और परिणाम घोषित किया। इसके अलावा 2022 का प्री एग्जाम करवाकर उसके रिजल्ट भी दिए। साथ ही 2020 के इंटरव्यू लिए और फाइनल लिस्ट भी जारी की। साथ ही 2019 की विशेष मुख्य परीक्षा आयोजित कर रिजल्ट, इंटरव्यू व फाइनल लिस्ट जारी की गई और अब 2024 में पीएससी इससे आगे बढ़कर अपना पूरा अधूरा काम पूरा करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि इस साल यानी 2024 की राज्य सेवा परीक्षा सहित पिछली सभी लंबित परीक्षाओं के फाइनल इंटरव्यू करवाकर प्रशासन इसी साल चयन सूची जारी करने के प्लान में है। प्रशासन का कहना है कि हमारा प्रयास है कि 2024 की परीक्षा की इंटवरव्यू दिसंबर अंत तक संपन्न हो जाए और उसका परिणाम भी आ जाए।
साल 2021, 2022, 2023 साल के अंत तक
अंतिम बार नियुक्तियां पांच साल पहले
सारे अटके काम होंगे पूरे
एग्जाम स्टेटस
- 283 पद -राज्य सेवा परीक्षा 2021, मुख्य परीक्षा का परिणाम आ चुका है। अब इंटरव्यू होंगे। इसी साल नियुक्तियां संभव।
- 427 पद - परीक्षा 2022, मुख्य परीक्षा 13 जनवरी को हुई थी, जल्द परिणाम आने की भी संभावना है। उसके बाद इंटरव्यू होंगे। इसी साल नियुक्तियां संभव।
- 227 पद - परीक्षा 2023, प्री परीक्षा 17 दिसंबर को हुई थी। मार्च में मुख्य परीक्षा, अप्रैल अंत तक रिजल्ट आएगा। दो महीने के भीतर इंटरव्यू की संभावना है। साल के अंत में नियुक्तियां भी संभव।
- 60 पद - परीक्षा 2024, 28 अप्रैल को प्री होगी। मुख्य परीक्षा 22 से 27 जुलाई तक होगी। अगस्त में रिजल्ट। दो महीने में इंटरव्यू। इसी साल नियुक्तियां संभव।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA