MP में कांग्रेस के कैंपेन में कांग्रेसियों ने ही दिखाई कंजूसी, एक महीने में एक करोड़ भी नहीं जुटा पाई पार्टी

Pratibha Rana | Jan 19, 2024, 13:34 IST
Share
MP में कांग्रेस के कैंपेन में कांग्रेसियों ने ही दिखाई कंजूसी, एक महीने में एक करोड़ भी नहीं जुटा पाई पार्टी
MP में कांग्रेस के कैंपेन में कांग्रेसियों ने ही दिखाई कंजूसी, एक महीने में एक करोड़ भी नहीं जुटा पाई पार्टी

कांग्रेस ने चंदा इकट्ठा करने के लिए डोनेशन फॉर देश अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता समेत वरिष्ठ पदाधिकारी से डोनेशन लिया जा रहा है. मध्य प्रदेश में इस डोनेशन की स्थिति काफी खराब है।

BHOPAL. तीन राज्य ( मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ ) में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस की वापसी की उम्मीदें निराशाजनक रहीं। पार्टी तीनों राज्यों में बीजेपी के हाथों हार गई, बीजेपी ने तीन राज्यों में सरकार बनाई। लगातार कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है। कांग्रेस ने चंदा इकट्ठा करने के लिए डोनेशन फॉर देश अभियान (Congress Donate For Desh Campaign) चलाया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता समेत वरिष्ठ पदाधिकारी से डोनेशन लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मप्र में डोनेशन फॉर देश की स्थिति काफी खराब है। कांग्रेस विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी को चंदा देने में कंजूसी कर रहे है।

MP में एक महीने में मिला 73 लाख रुपए का चंदा

डोनेशन फॉर देश अभियान की शुरुआत 18 दिसंबर, 2023 को हुई थी। इस अभियान से लोगों से 138, 1,380 और 13,800 रुपए देने की अपील की। एक महीने के अंदर सिर्फ 73 लाख 24 हजार रुपए ही कांग्रेस के खाते में जमा हुए हैं। कांग्रेस के कई बड़े सीनियर नेता हैं, जो पार्टी को चंदा देने में पीछे हैं। 7.8 फीसदी ही कांग्रेस को मध्य प्रदेश से कार्यकर्ताओं की ओर से डोनेशन मिला है। बता दें, कांग्रेस के प्रदेश संगठन में 105 महासचिव बनकर बैठे हैं। 50 से ज्यादा उपाध्यक्ष, राजनीतिक मामलों की समिति के 21 सदस्य हैं। 52 जिलों के जिला अध्यक्ष और लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रभारी सहित कई अन्य मोर्चा और संगठन के पदाधिकारी भी हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस एक महीने में एक करोड़ रुपए तक का चंदा इकट्ठा नहीं कर पाई है।

बीजेपी के पेट में हो रहा दर्द- केके मिश्रा

डोनेशन की कमजोर स्थिति को लेकर कांग्रेस सेफ साइड तलाश रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा का कहना है कि हम कार्यकर्ताओं और अपने नेताओं से डोनेशन ले रहे हैं, इसमें बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। कांग्रेस किसी उद्योगपति से डोनेशन नहीं ले रही है। चंदा मांगने वाले कांग्रेस पर सवाल ना उठाएं तो बेहतर है।

चंदा एकत्र करने के उसके अभियान के तहत गत एक महीने में पार्टी को 15 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें सबसे आगे राजस्थान, तेलंगाना, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब है।

कांग्रेस का ‘डोनेशन फॉर देश’ क्या है ?

कांग्रेस का ‘डोनेशन फॉर देश’ एक क्राउडफंडिंग अभियान है, जिसे 18 दिसंबर, 2023 को कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से देश को मजबूत बनाने के लिए चंदा मांग रही है।

इस अभियान के तहत चंदा देने के लिए चार विकल्प दिए गए हैं:

  • 138 रुपए: बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता
  • 1380 रुपए: ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी के प्रतिनिधि, नगर पालिका निगम के पार्षद, नगर पालिका निगम चुनाव 2022 के प्रत्याशी, मोर्चा-संगठन, विभाग के जिला अध्यक्ष, जिला-जनपद सदस्य और मंडलम-सेक्टर के अध्यक्ष
  • 13800 रुपए: जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव 2023 के प्रत्याशी, एआईसीसी के प्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर निगम के पार्षद, नगर निगम अध्यक्ष, मोर्चा-संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, विभाग अध्यक्षों और जिला पंचायत-जनपद अध्यक्ष
  • 138000 रुपए: सांसद और महापौर

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिया जा रहा चंदा

चंदा देने के लिए लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से चंदा दे सकते हैं। ऑनलाइन चंदा देने के लिए कांग्रेस की वेबसाइट पर जाकर या पेटीएम, फोनपे, गूगल पे जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके चंदा दे सकते हैं। ऑफलाइन चंदा देने के लिए किसी भी कांग्रेस कार्यालय में जाकर चंदा दे सकते हैं। कांग्रेस का मानना है कि यह अभियान पार्टी को मजबूत बनाने और देश को बेहतर बनाने में मदद करेगा। पार्टी का कहना है कि चंदा देने वाले लोगों का नाम पार्टी की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

क्या सफल होगा ‘डोनेशन फॉर देश’ अभियान?

‘डोनेशन फॉर देश’ अभियान को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की हालिया हार के बाद यह अभियान नाकामी की ओर है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह अभियान कांग्रेस पार्टी के भीतर एकजुटता को बढ़ावा देगा। अभी तक यह अभियान कितना सफल होगा, यह कहना मुश्किल है। हालांकि, यह अभियान कांग्रेस पार्टी की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और पार्टी को मजबूत बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP Congress
  • Congress financial condition bad
  • मप्र कांग्रेस
  • TheSootr Explainer
  • Congress Donation for Country campaign
  • Donate For Desh Campaign
  • MP Congress officials stingy donations
  • Congress financial condition in MP
  • द सूत्र व्याख्याता
  • कांग्रेस की आर्थिक स्थिति खराब
  • कांग्रेस का डोनेशन फॉर देश अभियान
  • मप्र कांग्रेस में पदाधिकारियों चंदा में कंजूसी
  • मप्र में कांग्रेस की आर्थिक स्थिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती