ग्राम पंचायत चौपड़ा में नहीं है श्मशान घाट की व्यवस्था, बारिश में करना पड़ा अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम दिग्गी ने साधा निशाना
Sandeep Kumar | Jul 20, 2024, 23:20 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-20T214154.615
राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा के ग्राम पंचायत चौपड़ा में श्मशान घाट नहीं है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस ग्राम पंचायत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें झमाझम बारिश के बीच स्थाई टीनशेड लगाकर अंतिम संस्कार किया जा रहा है...
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे हुजूर विधानसभा के ग्राम पंचायत चौपड़ा कला का एक वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो में साफतौर दिखाई दे रहा है कि कैसे बल्लिया लगाकर और अस्थाई टीनशेड डालकर बारिश के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। जब अस्थाई टीनशेड डालकर अंतिम संस्कार करने की वजह जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यहां श्मशान घाट नहीं है।
हुजूर विधानसभा के ग्राम पंचायत चौपड़ा कला में मृतक ट्रैवल्स ऑपरेटर के परिजन और गांव के लोगों ने चिता के चारों ओर बल्लियां गाड़ दी और इसके ऊपर टीन रखकर चिता आग के हवाले कर दी गई। इस बीच शुरू बारिश ने लोगों के इंतजाम पर पानी फेर दिया, लोग बड़ी मुश्किल से अंतिम संस्कार की रस्में निभाकर घरों को लौटे।
पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने यही वीडियो शनिवार सुबह अपने एक्स अकाउंट पर शेयर कर सरकारी सिस्टम को घेरा है। हालांकि, उन्होंने पहले वाली पोस्ट डिलीट की, थोड़ी देर बाद फिर इसे पोस्ट किया। दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, भाजपा की डबल इंजन सरकार का नमूना। कथित विकास की जमीनी हकीकत देखिए, राजधानी भोपाल से सटी ग्राम पंचायत चौपड़ा कला में श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों को बरसते पानी में जुगाड़ कर शव दाह करना पड़ता है।
![sandeep mishr]()
अंतिम सफर भी मुश्किल भरा...बल्लियां-टीन लगाकर अंतिम संस्कार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा में बारिश की वजह से लोगों को चिता पर अस्थाई टीनशेड डालकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। मामला ग्राम पंचायत चौपड़ा कला का है। यहां श्मशान घाट नहीं है। इसका वीडियो सामने आया है,… pic.twitter.com/bZjkmhjKZh
— TheSootr (@TheSootr) July 20, 2024
ग्राम पंचायत चौपड़ा कला का मामला
पूर्व सीएम दिग्विजय ने उठाए सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman