धार कलेक्टर IAS प्रियांक मिश्रा और अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होगा

Sanjay Gupta | Oct 05, 2024, 14:45 IST
Share
धार कलेक्टर हाजिर हो
धार कलेक्टर हाजिर हो

धार के 250 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले में बुरी मात खाने के बाद धार कलेक्टर आईएएस प्रियांक मिश्रा फिर मुश्किल में आए हैं। कलेक्टर और अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही है।

धार के 250 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले में बुरी तरह से मात खाने के बाद धार कलेक्टर आईएएस प्रियांक मिश्रा फिर मुश्किल में आए हैं। इंदौर हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ व तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ व अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही है। दोनों को 23 अक्टूबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। यदि पेश नहीं होते है तो गिरफ्तारी वारंट जारी हो जाएगा।

यह है पूरा मामला

याचिकाकर्ता मिथुन चौहान के अधिवक्ता प्रसन्ना भटनागर ने बताया कि फरियादी मिथुन चौहान ग्राम पंचायत नालछा धार में ग्राम रोजगार योजना सहायक पद पर था। साल 2017 में स्वास्थ्य खराब होने से वह एक दिन के लिए काम पर नहीं गया। इसी को कदाचरण बताते हुए बिना जांच किए और सुनवाई का अवसर दिए बिना हटा दिया गया।

अवमानना याचिका लगाई थी

इसके खिलाफ मिथुन ने अपील की थी, लेकिन यह खारिज हो गई। इसके बाद 2019 में हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। इस पर हाईकोर्ट ने 22 अगस्त 2023 को आदेश दिया कि उसकी सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त किया जाता है। साथ ही उसका 50 फीसदी पुराना वेतन भी वापस किया जाए। शासन ने इसके विरुद्ध अपील प्रस्तुत की, लेकिन 3 जुलाई 2024 को अपील भी निरस्त हो गई। अपील निरस्त होने के बाद भी अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर हुई।

चार अक्टूबर को पेश होना था

हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई में अधिकारियों को चार अक्टूबर को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन इसका भी कलेक्टर मिश्रा व अपर कलेक्टर श्रीवास्तव ने पालन नहीं किया। इसमें केवल सीईओ जनपद नालदा देवेंद्र मालवीय ही पेश हुए। इस पर हाईकोर्ट ने साफ कहा कि दोनों ही पक्षकार नंबर एक व दो का कोई आवेदन नहीं आया और ना ही कोई शपथपत्र आया। ऐसे में हाईकोर्ट के पास कोई विकल्प नहीं कि दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की बात कही है। यदि पेश नहीं होते है तो गिरफ्तारी वारंट जारी हो जाएगा। सभी पक्षकार को अगली सुनवाई 23 अक्टूबर को उपस्थित रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • धार न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हाईकोर्ट
  • इंदौर हाईकोर्ट का आदेश
  • धार कलेक्टर IAS प्रियांक मिश्रा
  • अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव
  • धार कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट
  • प्रियांक मिश्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा