अंतरिम जमानत पर चल रहे आसाराम 12 साल बाद जेल के बाहर मानएंगे गुरु पूर्णिमा, इंदौर में उमड़े हजारों भक्त

Sanjay Gupta | Jul 10, 2025, 12:12 IST
Share
Asaram-celebrates-guru-purnima-outside-jail-after-12-years-indore
Asaram-celebrates-guru-purnima-outside-jail-after-12-years-indore

बलात्कार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा पा चुके आसाराम 12 साल बाद जेल के बाहर गुरु पूर्णिमा का उत्सव मना रहे हैं। वह वर्तमान में अंतरिम जमानत पर हैं।

बलात्कार के आरोप में आजीवन कैद की सजा पाए आसाराम अब 12 साल बाद जेल के बाहर गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाएंगे। आसाराम अभी अंतरिम जमानत पर चल रहे हैं। इसके चलते हजारों की संख्या में उनके भक्त और अनुयायी बुधवार रात से ही इंदौर में खंडवा रोड स्थित उनके आश्रम में पहुंच रहे हैं। गुरुवार सुबह जमकर भीड़ रही और वाहनों की लंबी कतार है।

a9d4c96e-dd7
a9d4c96e-dd7

माना जा रहा है कि आसाराम इंदौर में

भक्त और अनुयायी को लग रहा है कि आसाराम इंदौर में हैं और यहां वह उन्हें देख सकेंगे। इसके लिए देश के अन्य हिस्सों से भी लोग पहुंच रहे हैं। वहीं आश्रम के बाहर सख्त सुरक्षा व्यवस्था आश्रम प्रबंधन ने लगा रखी है। यहां तक कि फोटो और वीडियो लेने तक भी रोक है और ऐसा करते दिखने पर सामने वालों को तत्काल रोका जा रहा है। आश्रम के गेट पर ही रजिस्ट्रेशन काउंटर और लॉकर रूम बन गए हैं। यहां पर सभी के नाम, जानकारी लिखी जा रही है और मोबाइल व अन्य सामग्री रखवाई जा रही है।
0d169a49-59f
0d169a49-59f

फ्री में वाहन कर रहे लाना-ले जाना

आश्रम के बाहर ई रिक्शा, ऑटो वालों के साथ ही ट्रैक्टर तक लगे हैं और यह आसाराम आने-जाने वालों को फ्री में लाना-ले जाना कर रहे हैं। आश्रम के बाहर उनके ही गुरुकुल स्कूल के पास लंबी-चौड़ी कार की पार्किंग है। वहीं आश्रम में प्रवेश पाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।

कठोर शर्तों पर अंतरिम जमानत पर हैं आसाराम

आसाराम को जनवरी में अंतरिम जमानत मिली थी और सीमा 31 मार्च तक थी लेकिन बाद में उनके स्वास्थ्य को देखते हुए लगातार अवधि बढ़ती गई और हाल ही में इसे 12 अगस्त तक किया गया है। इसके चलते ही वह 12 साल बाद जेल के बाहर गुरु पूर्णिमा मनाने की स्थिति में हैं। सजा पाए जाने से ही वह जोधपुर जेल में बंद रहे हैं। वहीं अंतरिम जमानत पर कठोर शर्तें हैं कि वह कोई सत्संग नहीं करेंगे, अनुयायियों से नहीं मिलेंगे व अन्य। केवल स्वास्थ्य कारणों से ही जमानत मिली है।

dbc411f8-e1a
dbc411f8-e1a

खबर यह भी...11 साल बाद नारायण साईं और आसाराम मिले, मुलाकात में दोनों फफक पड़े

इंदौर में सत्संग कर, शर्तें तोड़ चुके

अंतरिम जमानत पाए जाने के बाद बीच में भी आसाराम इंदौर आए थे, तब उनका एक वीडियो आश्रम से ही बाहर आया था जिसमें वह सत्संग करते हुए दिख रहे थे। इसके सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आसाराम ने भी इंदौर आश्रम छोड़ दिया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

आसाराम न्यूज | asaram ashram | asaram bapu latest news | asaram bapu news | Mp latest news | Indore News मध्य प्रदेश न्यूज

Tags:
  • Indore News
  • MP
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • आसाराम न्यूज
  • Mp latest news
  • आसाराम
  • asaram bapu news
  • asaram ashram
  • asaram bapu latest news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा