Breaking News : कांग्रेस विधायक के घर असम पुलिस का छापा, करोड़ों के फ्रॉड से जुड़े हैं तार

टीकमगढ़ से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर असम पुलिस ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह मामला 64 करोड़ से अधिक फ्रॉड से जुड़ा है।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
एडिट
New Update
कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर छापेमारी
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Assam Police raids Congress MLA house Yadavendra Singh Bundela : टीकमगढ़ से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के घर पर असम पुलिस ने छापा मारा है। जानकारी के अनुसार 64 करोड़ से अधिक फ्रॉड के मामले में यह कार्रवाई की गई है। विधानसभा चुनाव से पहले भी असम पुलिस ने उनके घर पर रेड मारी थी। 

जानकारी के अनुसार असम पुलिस ने बुधवार अलसुबह टीकमगढ़ से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के ताल दरवाजा स्थित निवास पर दबिश दी। फिलहाल पुलिस ने कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया है। 

ये है मामला 

दरअसल, विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस को कांग्रेस विधायक के बेटे शाश्वत की तलाश है, लेकिन वह 6 माह से फरार चल रहा है।

इससे पहले साल 2023 में भी हुई थी छापेमारी 

गौरतलब है कि, इससे पहले साल 2023 में भी इस मामले को लेकर विधायक बुंदेला के घर असम पुलिस ने दबिश दी थी। इस खबर के बाद विधायक के घर बीजेपी समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई थी। इसको लेकर एमपी कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा था। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कांग्रेस नेता यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस विधायक यादवेंद्र के घर रेड असम पुलिस की रेड Assam Police raid