एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र AIMP की नई कार्यकारिणी बनी, मेहता फिर अध्यक्ष, व्यास सचिव बने

एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में साल 2024-26 के लिए नवीन पदाधिकारियों को चुना गया। हाल ही में एजीएम में निर्विरोध चुनकर आए सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों के लिए एकराय के लिए बैठक की है।

Advertisment
author-image
Sanjay gupta
New Update
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-07T200636.946
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

INDORE. इंदौर के उद्योगपतियों की सबसे बड़ी संस्था एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री ( AIMP ) की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। एक बार फिर दो साल के लिए योगेश मेहता को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसहमति से चुना गया और तरूण व्यास को भी फिर से सचिव पद के लिए चुना गया है। 

दो साल के लिए होगी कार्यकारिणी

एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में साल 2024-26 के लिए नवीन पदाधिकारियों को चुना गया। हाल ही में एजीएम में निर्विरोध चुनकर आए सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों के लिए एकराय के लिए बैठक की है। इसमें तय हुआ कि मेहता और व्यास को ही फिर से अहम जिम्मेदारी दी जाए। सभी ने इस पर मुहर लगा दी।

बाकी पदों पर यह रहेंगे

नवगठित कार्यकारिणी समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश भाटिया, उपाध्यक्ष द्वय  प्रकाश जैन एवं हरीश नागर, सह सचिव अमित धाकड़ एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनिल पालीवाल को पुनः चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रमोद डफरिया, सतीश मित्तल, नवीन धूत, जे. पी. नागपाल के अलावा पहली बार कमलेश त्रिवेदी, सचिन बंसल, अजयसिंह दासुंदी एवं एकमात्र महिला सदस्य श्रेष्ठा गोयल को कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश की नवीन कमेटी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

इनके मार्गदर्शन में हुई नई कमेटी गठित

एसोसिएशन की प्रोग्रेसिव पेनल के वरिष्ठ संयोजक टीम सदस्य ओम धूत, मोहनसिंह रघुवंशी, दिनेश भट्ट के मार्गदर्शन में एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ है। संयोजक टीम द्वारा निवृत्तमान कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्यकाल में उद्योगहित में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों, सहयोग एवं सेवाओं को सराहा गया और नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

इंदौर न्यूज मध्य प्रदेश हिंदी न्यूज AIMP Indore AIMP की नई कार्यकारिणी AIMP नई कार्यकारिणी एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र AIMP नवगठित कार्यकारिणी समिति