सावधान! एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स हो जाएं अलर्ट, टेलीग्राम में ग्रुप बनाकर बेचे जा रहे 10वीं-12वीं के पेपर

Pratibha Rana | Updated:
Share
सावधान! एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स हो जाएं अलर्ट, टेलीग्राम में ग्रुप बनाकर बेचे जा रहे 10वीं-12वीं के पेपर
सावधान! एमपी बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स हो जाएं अलर्ट, टेलीग्राम में ग्रुप बनाकर बेचे जा रहे 10वीं-12वीं के पेपर

टेलीग्राम में कई ग्रुप पर दावा किया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा से पहले सुबह उन्हें ओरिजिनल पेपर दे दिया जाएगा, वहीं कई अन्य ग्रुप पर फीस देकर 80 प्रतिशत सवाल सही मिलने का दावा किया जा रहा है।

BHOPAL. माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं पास आते ही परीक्षा के पेपर बेचने का धंधा शुरू हो गया है। शातिर लोग टेलीग्राम ग्रुप बनाकर बच्चों को ओरिजिनल पेपर देने का झांसा दे रहे हैं। 350 रुपए लेकर 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर बेचे जा रहे हैं। जबकि कुछ ग्रुप पर फीस देकर 80 प्रतिशत सवाल सही मिलने का दावा भी किया जा रहा है।

इतने में ओरिजिनल पेपर देने का दावा

एपमबी बोर्ड पेपर लीक ग्रुप पर पहले ग्रुप ज्वाइन करने के लिए 350 फीस ली जा रही है। उसमें कहा है- हमने एक प्राइवेट ग्रुप बनाया है जिसमें कहा गया कि आप अपनी परीक्षा से संबंधित टॉप 35 प्रश्न देंगे और कुछ टॉप 50 प्रश्न देंगे, जिनमें से 70-80% आपके पेपर में आएंगे। हमारे ग्रुप में शामिल होने की फीस 350 रुपए है। यदि आप हमारे समूह में शामिल होना चाहते हैं, तो आप हमें नीचे दिए गए उपयोग कर्ता नाम में संदेश भेज सकते हैं और हमें बता सकते हैं हम आपको क्यूआर या यूपीआई देंगे, भुगतान करने और हमें स्क्रीनशॉट्स देने के बाद, हम आपको इसमें जोड़ देंगे, जिसके बाद पर्सनली बात करने पर युवक ने असली पेपर देने का वादा 350 रुपए में किया। जबकि कई अन्य ग्रुप एग्जाम हाल में जाने से पहले रियल पेपर अपलोड करने का दावा कर रहे है। उनका कहना है कि 350 में ग्रुप ज्वाइन करो, उसमें 70-80 प्रतिशत तक सही सवाल दिए जाएंगे।

एमपी बोर्ड परीक्षाएं 2024 के लिए दो चरणों में आयोजित की जाएंगी:

10वीं कक्षा:

  • प्रैक्टिकल परीक्षा: 20 फरवरी से 10 मार्च 2024 तक
  • थ्योरी परीक्षा: 05 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक

12वीं कक्षा:

  • प्रैक्टिकल परीक्षा: 05 मार्च से 20 मार्च 2024 तक
  • थ्योरी परीक्षा: 06 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक

परीक्षा का समय:

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

अधिक जानकारी:

  • आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप एमपी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1800-233-0313 पर भी कॉल कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/: https://mpbse.nic.in/ से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/: https://mpbse.nic.in/ पर जाएं।

  • होमपेज पर, "परीक्षा" टैब पर क्लिक करें।
  • "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक या रोल नंबर दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

यहां कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं:

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना आवेदन क्रमांक या रोल नंबर पता होना चाहिए।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश करने के लिए आवश्यक है।
  • एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।

इस तरह हो रहे पेपर लीक

Screenshot 2024-02-05 124419.png
Screenshot 2024-02-05 124419.png


Screenshot 2024-02-05 124430.png
Screenshot 2024-02-05 124430.png


Screenshot 2024-02-05 124445.png
Screenshot 2024-02-05 124445.png


Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • MP Board
  • 10th-12th board exam
  • बोर्ड परीक्षा
  • board exam
  • MP Board Paper Leak Group
  • Cheating Telegram Board Exam
  • Cheating in the name of Board Exam
  • बोर्ड परीक्षा के साथ टेलीग्राम पर ठगी
  • बोर्ड परीक्षा के नाम पर ठगी
  • एमपी बोर्ड पेपर लीक ग्रुप
  • 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे

By Umeshwari Baghel

CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप

By

MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी

By Amresh Kushwaha

MP में जनगणना-2027 की तैयारी तेज: मास्टर ट्रेनर्स की आज से 4 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, 25 जनवरी से घर-घर दस्तक देंगे कर्मचारी
आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल

By Jageshwar Prasad

आपसी विवाद में हिंसा की भयावह घटना, युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला शावर पाइप, सर्जिकल टीम ने किया कमाल