अगस्त क्रांति : 25 दिन में विपक्ष के 7 बड़े प्रदर्शन होंगे, सत्ता पक्ष को घेरेगी कांग्रेस

Jitendra Shrivastava | Aug 05, 2024, 19:57 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ वर्ष 1942 में महात्मा गांधी की अगुआई में हुए अगस्त क्रांति आंदोलन से प्रेरणा लेकर अगस्त के पूरे महीने में आंदोलन कर सत्ता पक्ष को घेरेगी। इसकी शुरुआत 6 अगस्त को इंदौर से होगी...

मध्यप्रदेश कांग्रेस एक बार फिर हुंकार भरने जा रही है। सूबे में हालिया हुई घटनाओं और घोटालों को लेकर पार्टी ने अगस्त क्रांति की तर्ज पर प्रदर्शन का पूरा खाका खींचा है। विपक्ष के नेता राज्य के सभी इलाकों में प्रदर्शन करेंगे। इसकी शुरुआत 6 अगस्त को इंदौर से होगी। नगर निगम में हुए बिल घोटाले को लेकर कांग्रेस जंगी प्रदर्शन करेगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।

क्या है अगस्त क्रांति का प्लान

मध्यप्रदेश कांग्रेस अंग्रेजों के खिलाफ वर्ष 1942 में महात्मा गांधी की अगुआई में हुए अगस्त क्रांति आंदोलन से प्रेरणा लेकर अगस्त के पूरे महीने में आंदोलन कर सत्ता पक्ष को घेरेगी।

क्या है कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस ने बीजेपी के दिग्गजों को घेरने के लिए पूरी रणनीति बनाई है। इसी हिसाब से आंदोलनों की रूपरेखा तय की गई है। पावर सेंटर को टारगेट किया गया है। जैसे उज्जैन, इंदौर भोपाल, सागर के मुद्दों के हिसाब से इन्हें चुना है।

कांग्रेस के ये होंगे बड़े मुद्दे

कांग्रेस किसान, युवा, वचन पत्र के वादे, कर्ज, महंगाई, नर्सिंग घोटाला, दलितों पर अत्याचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल चौधरी ने बताया कि आजादी के पहले वाली अगस्त क्रांति ने जिस तरह अंग्रेजों के शासन को उखाड़ फेंका था, उसी से प्रेरणा लेकर हम अगस्त क्रांति लेकर आए हैं। हम जनता के मुद्दों को सामने रखकर आंदोलन करेंगे।

एकजुटता का भी संदेश

आंदोलन के लिए जरिए कांग्रेस एकजुट होने का भी संदेश ​देगी। इन प्रदर्शनों में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह सहित प्रदेशभर के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

किस दिन कहां होगा प्रदर्शन...

दिनकहां
6 अगस्तइंदौर
7 अगस्तछतरपुर
8 अगस्तदतिया
9 अगस्तलहार, भिण्ड
12 अगस्तसागर
13 अगस्तउज्जैन
30 अगस्तभोपाल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • अगस्त क्रांति
  • कांग्रेस जंगी प्रदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती