उज्जैन में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़, असमाजिक तत्व ने तोड़ा प्रतिमा में लगा चश्मा
Sandeep Kumar | Jul 04, 2024, 09:01 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-04T084959.380
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां पर एक युवक ने बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर चढ़कर उनका चश्मा तोड़ दिया। मूर्ति के पास मौजूद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी है....
उज्जैन में उस समय बड़ा बवाल मच गया, जब टावर चौक स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया गया। एक युवक इस प्रतिमा को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश करने लगा। आसपास खड़े कुछ लोगों ने युवक को पकड़ा। पहले तो जमकर धुनाई कर दी फिर माधव नगर थाना पुलिस को बुलवाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। इधर समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
![637eec96-855]()
अजाक के जिला अध्यक्ष ने बताया कि देश में इन दिनों विचारधारा की लड़ाई चल रही है। यही कारण है कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ने के साथ उनकी प्रतिमा को भी यहां क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है।
बाबा साहब की विचारधारा को कोई आरी से काट नहीं सकता। हम इस घटना को बिल्कुल सहन नहीं करेंगे, बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके, वह प्रशासन को करना चाहिए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मामले में उचित कार्रवाई कर आश्वसन दिया, तक कहीं जाकर कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। फिलहाल, पुलिस इस मामले में युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
हालांकि जानकारी ये भी निकल कर आ रही है कि तोड़फोड़ करने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। अंबेडकर सेना के राम सोलंकी ने बताया की असामाजिक तत्व द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। युवक अपना नाम भी नहीं बता पा रहा है।
![sandeep mishr]()
637eec96-855
आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बाबा साहब की विचारधारा को कोई आरी से काट नहीं सकता। हम इस घटना को बिल्कुल सहन नहीं करेंगे, बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके, वह प्रशासन को करना चाहिए।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का धरना
आरोपी मानसिक रुप से विक्षिप्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA