बागेश्वर धाम में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखी बात जानकर चौंक जाएंगे आप

Ravi Singh | Oct 02, 2024, 21:16 IST
Share
Bageshwar Dham
Bageshwar Dham

बागेश्वर धाम में 37 साल के एक शख्स की लाश अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे तेंदू के पेड़ पर लटकी मिली। युवक दो दिन पहले झगड़ा कर धाम आ गया था। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसनेआत्महत्या कर ली।

Chhatarpur : देशभर में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे तेंदू के पेड़ से बुधवार 2 अक्टूबर को 37 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक युवक की पहचान राम प्रसाद लोधी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि रामप्रसाद रविवार की रात से लापता था। उनके परिजनों ने कैमूर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी।

घर से झगड़ा करके आया था युवक

बागेश्वर धाम चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि युवक के ससुर के अनुसार दो दिन पहले झगड़ा कर वह धाम आ गया था। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने यहां आकर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि वह धाम में कब आया और कितने समय तक रहा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव को पीएम के लिए अस्पताल केंद्र भेज दिया गया है।

मृतक के बेटे ने क्या कहा

मृतक राम प्रसाद के बेटे बबलू लोधी का कहना है कि उसके पिता जेपी सीमेंट में काम करते थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी। घर पर ही किराना की दुकान चलाने लगे। वह बहुत गुस्सैल स्वभाव के थे, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते थे। घर से निकलते समय भी झगड़ा करते थे। वह अपना मोबाइल और सभी जरूरी सामान घर पर ही छोड़ गए थे। घरवाले पिछले तीन दिन से उनकी तलाश कर रहे थे। उनका कहीं पता नहीं चला। फिर आज सुबह बागेश्वर धाम से पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

क्या लिखा है सुसाइड नोट में

रामप्रसाद लोधी के पास एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने परिवार की सारी बातों का जिक्र किया है और लिखा है कि अब वह अपना जीवन बालाजी को समर्पित करना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bageshwar Dham
  • बागेश्वर धाम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं