अब डायमंड खड़ाऊ बुक करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, बोले-गलत आदमी से पंगा ले लिया
Aman Vaishnav | Sept 21, 2026, 09:45 IST
धीरेंद्र शास्त्री खड़ाऊ विवाद
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने सोने की खड़ाऊ को लेकर चल रहे विवाद पर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा सोने की बात उठी, तो वे अगली बार डायमंड की खड़ाऊं बुक करेंगे।
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया गए थे। वहां वे अंबानी परिवार के गणेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आए।
इन तस्वीरों में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पैरों में एक चमकदार सुनहरी खड़ाऊ दिखाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैलने लगी कि बाबा बागेश्वर करोड़ों रुपए की सोने की खड़ाऊ पहनते हैं। देखते ही देखते इस बात पर विवाद खड़ा हो गया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
वहीं छतरपुर में लगे अपने दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि जिस खड़ाऊ को लोग सोने की समझ रहे हैं वह असल में आम लकड़ी की खड़ाऊ है।
उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी दावों की सच्चाई साफ करते हुए बताय कि इंटरनेट पर लोग कह रहे थे कि शास्त्री जी ने करोड़ों की सोने की खड़ाऊ पहनी है।
असल में यह पूरी तरह लकड़ी की खड़ाऊ है, जिस पर एक लड़के ने शरारत में सुनहरे रंग का पेंट कर दिया था। आगे बाबा ने बताया कि शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार पैरों में सोना नहीं पहना जाता है, और उन्हें इस बात की पूरी समझ है।
शास्त्री जी ने कहा कि लोग उन्हें जितना नासमझ समझ रहे हैं वे उतने हैं नहीं। दुनिया के सबसे महंगे घर में जाने के बाद भी लोग सिर्फ उनकी खड़ाऊ को लेकर बातें बना रहे हैं।
देवी-देवताओं के नाम पर बलि प्रथा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री-एक मां बेटे की बलि कैसे ले सकती है?
छतरपुर में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री इस मुद्दे पर खुलकर बोले। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि विरोधियों ने गलत इंसान से पंगा ले लिया है। वे किसी से डरने वाले बाबा नहीं हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हमारे पास शक्ति ऐसी है कि चिंता की कोई बात नहीं। जिस दिन तुमने हमारी सोने की खड़ाऊ का जिक्र किया, उसी दिन हम डायमंड की खड़ाऊ बुक करेंगे। हम ऐसे-वैसे बाबा नहीं हैं।
बाबा बागेश्वर का बयान, फिर बंगाल में बवाल, डेमेज कंट्रोल करने उतरे सीएम शिवेंदू
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने प्रवचनों को लेकर भी एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि वे बाकी लोगों की तरह माया-मोह छोड़ने की झूठी बातें नहीं करते। उनका कहना है कि वे लोगों को माया-मोह छोड़ने की सलाह नहीं देते, बल्कि यह कहते हैं कि खूब मेहनत से पैसा कमाओ और उसे अच्छे कामों व समाज सेवा में लगाओ।
दूसरी ओर बाबा ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर देश में सभी लोग कामकाज छोड़कर बाबा बन जाएंगे, तो देश का डॉलर 200 रुपए का हो जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने कुछ कथावाचकों पर निशाना साधा। बाबा ने कहा कि कई लोग मंच से कहते हैं कि धन-दौलत और माया बेकार है, लेकिन खुद भक्तों से चढ़ावा लेते हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे ऐसी दोगलापंती नहीं कर सकते। वे जो सच है, उसे सीधा मुंह पर बोलना पसंद करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों से अपील की कि वे इन फिजूल बातों पर ध्यान न दें। जब इस दुनिया में लोगों ने प्रभु श्रीराम पर सवाल उठाने से परहेज नहीं किया, तो फिर आम इंसानों को तो लोग कुछ भी कह सकते हैं।
शिवाजी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, कहा- लोगों ने मेरे बयान का गलत मतलब निकाला
धीरेंद्र शास्त्री ने खोला चेलों का पर्चा, बोले- लड़कियों के चक्कर में बन रहे सेवादार
इन तस्वीरों में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पैरों में एक चमकदार सुनहरी खड़ाऊ दिखाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैलने लगी कि बाबा बागेश्वर करोड़ों रुपए की सोने की खड़ाऊ पहनते हैं। देखते ही देखते इस बात पर विवाद खड़ा हो गया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
लकड़ी की खड़ाऊ पर सोने के रंग का सच
उन्होंने इस मामले से जुड़े सभी दावों की सच्चाई साफ करते हुए बताय कि इंटरनेट पर लोग कह रहे थे कि शास्त्री जी ने करोड़ों की सोने की खड़ाऊ पहनी है।
असल में यह पूरी तरह लकड़ी की खड़ाऊ है, जिस पर एक लड़के ने शरारत में सुनहरे रंग का पेंट कर दिया था। आगे बाबा ने बताया कि शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार पैरों में सोना नहीं पहना जाता है, और उन्हें इस बात की पूरी समझ है।
शास्त्री जी ने कहा कि लोग उन्हें जितना नासमझ समझ रहे हैं वे उतने हैं नहीं। दुनिया के सबसे महंगे घर में जाने के बाद भी लोग सिर्फ उनकी खड़ाऊ को लेकर बातें बना रहे हैं।
देवी-देवताओं के नाम पर बलि प्रथा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री-एक मां बेटे की बलि कैसे ले सकती है?
गलत आदमी से पंगा लिया
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हमारे पास शक्ति ऐसी है कि चिंता की कोई बात नहीं। जिस दिन तुमने हमारी सोने की खड़ाऊ का जिक्र किया, उसी दिन हम डायमंड की खड़ाऊ बुक करेंगे। हम ऐसे-वैसे बाबा नहीं हैं।
बाबा बागेश्वर का बयान, फिर बंगाल में बवाल, डेमेज कंट्रोल करने उतरे सीएम शिवेंदू
हम माया-मोह त्यागने वाले बाबा नहीं
दूसरी ओर बाबा ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर देश में सभी लोग कामकाज छोड़कर बाबा बन जाएंगे, तो देश का डॉलर 200 रुपए का हो जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने कुछ कथावाचकों पर निशाना साधा। बाबा ने कहा कि कई लोग मंच से कहते हैं कि धन-दौलत और माया बेकार है, लेकिन खुद भक्तों से चढ़ावा लेते हैं। उन्होंने साफ कहा कि वे ऐसी दोगलापंती नहीं कर सकते। वे जो सच है, उसे सीधा मुंह पर बोलना पसंद करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने भक्तों से अपील की कि वे इन फिजूल बातों पर ध्यान न दें। जब इस दुनिया में लोगों ने प्रभु श्रीराम पर सवाल उठाने से परहेज नहीं किया, तो फिर आम इंसानों को तो लोग कुछ भी कह सकते हैं।
शिवाजी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, कहा- लोगों ने मेरे बयान का गलत मतलब निकाला
धीरेंद्र शास्त्री ने खोला चेलों का पर्चा, बोले- लड़कियों के चक्कर में बन रहे सेवादार
धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा: बुंदेलखंड के 5 जिलों से गुजरेगी, 15 अक्टूबर को टीकमगढ़ में होगा समापन
By Arohi Raj
छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: सड़क किनारे मिला 12वीं के छात्र का शव, घर में मृत मिली शिक्षिका मां
By Umeshwari Baghel
जयपुर में कूरियर कंपनी की लापरवाही से हुई 20 किलो चांदी की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
By Ashish Bhardwaj
भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौट रहे पिता की मौत, बेटा घायल
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 187 ठिकानों पर जांच में 96 जगह गड़बड़ी, अब होगी कानूनी कार्रवाई
By Umeshwari Baghel
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, केंद्र व राज्य सरकार को दिया नोटिस
By Aman Vaishnav
लाड़ली बहनों को हर महीने 1500, पेंशनर्स को 1000 भी नहीं, 81 लाख EPFO पेंशनर्स की चौंकाने वाली हकीकत
By Amresh Kushwaha