3 राज्यों में आतंक मचाने वाली हार्डकोर महिला नक्सली गिरफ्तार, 14 लाख था इनाम

Ravi Singh | Sept 06, 2024, 20:07 IST
Share
Hawk Force 14 lakh reward
Hawk Force 14 lakh reward

बालाघाट जिले में हॉक फोर्स के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने चिचरंगपुर के जंगल से जवानों ने 14 लाख की हार्डकोर इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

बालाघाट जिले में हॉक फोर्स के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने चिचरंगपुर के जंगल से जवानों ने 14 लाख की हार्डकोर इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। महिला नक्सली के पास से एक पिस्टल, मैगजीन, एक कुल्हाडी व अन्य सामान भी बरामद किया है।

इस महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सरकार ने इनाम घोषित किया था और पुलिस को उसकी तलाश थी। महिला नक्सली पर एमपी में 6 गंभीर अपराध दर्ज है, जिसमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे क्राइम शामिल हैं।

मुखबिर ने पुलिस को दी जानकारी- बालाघाट एसपी

बालाघाट एसपी नगेन्द्रसिंह का कहना है कि पुलिस को मुखबिर से खबर दी थी कि बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाटोला के चिचरंगपुर जंगली क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों का समूह मौजूद है। जानकारी मिलने के बाद हॉक फोर्स के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना कर दिया गया था।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

साजंती केबी डिवीजन की हार्डकोर नक्सली

पुलिस का कहना है कि हाकफोर्स स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की सर्चिंग के दौरान टीम को 14 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली साजंती पति गणेश (32) को गिरफ्तार किया है। साजंती केबी डिवीजन की हार्डकोर नक्सली है जिस पर मध्य प्रदेश में 6 गंभीर केस दर्ज हैं। सर्चिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी महिला नक्सली साजंती को लेकर वापस आ रही थी। इस दौरान क्षेत्र में केबी डिवीजन के अन्य नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अपने साथी सदस्यों को छुड़ाने के उद्देश्य से लगभग 30 से 40 फायर किए गए थे।

महाराष्ट्र की रहने वाली है साजंती

पुलिस ने आत्मरक्षा में 10 से 15 फायर किए, जवाबी कार्रवाई से अन्य नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर घने जंगल की तरफ भाग गए। साजंती कान्हा भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोर्चा एरिया कमेटी सदस्य है, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले अंतर्गत ग्राम नैनगुड़ा की रहने वाली है। साल 2011 में साजंती नक्सली संगठन में भर्ती हुई थी। 2016 में एमएमसी जोन में केबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रही थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Balaghat News
  • हॉक फोर्स की कार्रवाई
  • हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बालाघाट पुलिस
  • महिला नक्सली गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग