धार भोजशाला में सर्वे पूरा होने तक पर्यटकों के प्रवेश पर लगी रोक

Marut raj | Mar 22, 2024, 23:29 IST
Share
Ban on entry of tourists till completion of survey in Dhar Bhojshala the sootr द सूत्र
Ban on entry of tourists till completion of survey in Dhar Bhojshala the sootr द सूत्र

प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल एवं अवशेष नियम का हवाले देते हुए लगाई गई रोक। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यानी एएसआई द्वारा किया जा रहा है सर्वे।

भोपाल. धार भोजशाला में पर्यटाकों और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दरअसल, भोजशाला परिसर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद एएसआई द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है । इसके चलते 23 मार्च से सर्वेक्षण का काम पूरा होने तक या आगामी आदेश तक आम लोगों को तथा पर्यटन के लिए आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यानी एएसआई के अधीक्षक मनोज कुमार कुर्मी ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि उच्च न्यायालय द्वारा जो आदेश दिया गया, उसके तहत केंद्रीय सुरक्षित स्मारक भोजशाला में वैज्ञानिक प्रणाली से सर्वेक्षण, उत्खनन और अन्य कार्य होना है। इसमें प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व स्थल एवं अवशेष नियम का हवाले देते हुए कहा गया कि 23 मार्च से सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण होने तक या आगामी आदेश तक आम लोगों को तथा पर्यटन के लिए आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मंगलवार और शुक्रवार ऐसे मिलेगी एंट्री


आदेश में यह भी कहा गया है कि 7 अप्रैल 2003 से लागू प्रत्येक मंगलवार को हिंदू समुदाय के लिए दो फूल एवं चावल के दाने के साथ पूजा तथा मुस्लिम समाज के लिए प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर एक से तीन बजे तक नमाज की अनुमति पूर्ववत रहेगी। ज्ञात हो कि भोजशाला में प्रति मंगलवार को हिंदू समाज को प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि मुस्लिम समाज को शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 के बीच में नमाज के लिए अनुमति है। अन्य 5 दिनों में भोजशाला में आम पर्यटक को प्रति व्यक्ति एक रु का टिकट लेकर प्रवेश के अनुमति होती है। इस तरह से केवल 2 दिन भोजशाला में प्रवेश मिल पाएगा। शेष 5 दिनों में भोजशाला में कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।

धार भोजशाला में सर्वे | धार भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक | Ban on entry of tourists in Dhar Bhojshala | Dhar Bhojshala Survey | Dhar Bhojshala

Tags:
  • धार भोजशाला
  • Dhar Bhojshala
  • Dhar Bhojshala Survey
  • धार भोजशाला में सर्वे
  • धार भोजशाला में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक
  • Ban on entry of tourists in Dhar Bhojshala
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर