पीथमपुर में बंद का आह्वान, कलेक्टर-SP बोले लॉ एंड आर्डर न बिगाड़े
Sanjay Gupta | Jan 03, 2025, 21:35 IST
Band called Pithampur
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन कचरा पहुंच चुका है लेकिन अभी इसका निष्पादन शुरू नहीं हुआ है। इस कचरे के पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर विरोध तेज हो चुका है। इंदौर में हुई सहमति बनाने की बैठक का नतीजा सिफर रहा है।
INDORE. पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन कचरा पहुंच चुका है लेकिन अभी इसका निष्पादन शुरू नहीं हुआ है। इस कचरे के पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर विरोध तेज हो चुका है। इंदौर में हुई सहमति बनाने की बैठक का नतीजा सिफर रहा है। तीन जनवरी शुक्रवार को दिन भर हंगामा, चक्का जाम, पथराव हुआ और दो ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसमें एक व्यक्ति इंदौर में भर्ती है। उधर चक्का जाम के चलते इंदौर से पीथमपुर अपडाइउन करने वाली फैक्टरी बसें घंटों जाम में फंसी रही।
रामकी संयंत्र वाले क्षेत्र गांव रायपुर के पार्षद चमन चोपड़ा ने द सूत्र को बताया कि लोग गुस्से में हैं। अभी रात को बैठक हुई और लोगों ने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा और शनिवार को भी बंद रखेंगे। कोई भी फैक्टरी नहीं खुलने देंगे। दिन भर भारी तनाव रहा है और लोग इस कचरे के विरोध में हैं। हमें कलेक्टर प्रियांक मिश्रा और एसपी मनोज सिंह की ओर से आश्वासन मिला है कि आपकी बात ऊपर पहुंचाई गई है।
कलेक्टर मिश्रा यह बोले- कलेक्टर ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि सभी जिले वासियों और खासकर पीथमपुर वालों को सूचना देना चाहता हूं कि विरोध के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई है, कृपया यह हाथ में नहीं लें, प्रशासन पूरी बात ध्यान से सुनेगा और निराकरण करेगा। यह पूरी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देशानुसार राज्य शासन गंभीरता से इसमें कार्रवाई कर रहा है। इसमें सभी की बात सुनी जाएगी, कल भी इंदौर में सुनी गई। आगे भी इसका निष्पादन सभी को पूर्ण जानकारी देने के बाद ही होगा। सभी से आग्रह है। कानून व्यवस्था को हाथ नहीं लें, जनहानि, मानहानि नहीं होना चाहिए, ऐसी स्थिति में प्रशासन को कड़े फैसले लेने होंगे।
![70dea967-8b1]()
एसपी सिंह यह बोले- मैं यह आग्रह करना चाहता हूं जो यूका कचरा पीथमपुर आया है, मप्र शासन इसे लेकर संजीदा है, सरकार कोई ऐसा कदम नहीं उठाने वाली है जिससे किसी को कोई क्षति हो। कानून को हाथ में नहीं लीजिए, सभी की बात सुनने को तैयार है। आम सहमति की बात हैं, सभी को आपकी बात बताई जाएगी। लेकिन अगर कोई कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, हमारी बात नहीं सुनेगा, हम सख्ती से निपटेंगे। सरकार सभी की भलाई के लिए संजीदा है। कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई करना होगी।
शनिवार को भी बंद रखेंगे
कलेक्टर @PriyankM_IAS एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह की पीथमपुरवासियों से अपील।@mohdept @JansamparkMP @SP_DHAR_MP pic.twitter.com/Zbrq9qZCeP
— Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार (@PROJSDhar) January 3, 2025
उधर कलेक्टर, एसपी की समझाइश और चेतावनी दोनों
70dea967-8b1
शांति से अपनी बात को रखिए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava