बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 3 गांवों में घूम रहा बाघ, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट

Vikram Jain | Mar 01, 2025, 18:34 IST
bandhavgarh tiger reserve Tiger movement villages madhya pradesh
मध्‍य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांवों में बाघ की मूवमेंट बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। यह बाघ मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है।

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में बाघों के आतंक ने ग्रामीणों को चिंतित कर दिया है। रिजर्व के मानपुर बफर क्षेत्र (Manpur Buffer Area) में बाघ (Tiger) की मूवमेंट बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। रिजर्व क्षेत्र के तीन प्रमुख गांव मझखेता, मढ़उ और देवरी में बाघ के लगातार देखे जाने से ग्रामीण डरे हुए हैं। वहीं ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है।



बाघ ने मवेशियों को पहुंचाया नुकसान

बताया जा रहा है कि रिजर्व के तीन गांव मढ़उ, मझखेता और देवरी क्षेत्र में बाघ को घूमते देखा गया है। इस बाघ ने हाल ही में इन गांवों के मवेशियों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और वन विभाग अधिकारियों को दी, जिसके बाद विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई।



ये खबर भी पढ़ें... MP में माधव नेशनल पार्क बनेगा 9वां टाइगर रिजर्व, CM बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन



वन विभाग की अलर्ट, लगाए ट्रैप कैमरे

बाघ की मूवमेंट को लेकर वन विभाग अलर्ट पर है। विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आठ ट्रैप कैमरे (Trap Cameras) लगाए हैं और इसके साथ ही दिन-रात पेट्रोलिंग टीम (Patrolling Team) भी तैनात की गई है। विभाग का उद्देश्य बाघ के किसी भी प्रकार के हमले या गतिविधि को समय रहते नियंत्रित करना है।



ये खबर भी पढ़ें... शिकार करते हुए जंगली सूअर के साथ कुएं में गिरी बाघिन, वन विभाग ने बचाई दोनों की जान



ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

वन विभाग के अधिकारी गांवों में लोगों के साथ बैठकें कर रहे हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं। उन्हें बाघ की गतिविधियों के बारे में तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे अकेले जंगल में न जाएं और रात के समय विशेष सावधानी बरतें।



ये खबर भी पढ़ें... एमपी में पहली बार खुलेगा सफेद बाघ प्रजनन केंद्र, सीजेडए ने दी मंजूरी



बाघ की गतिविधियों पर कड़ी नजर

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक बीएस उप्पल (BS Uppal) ने बताया कि वन विभाग की टीम पूरी तरह से सतर्क है और बाघ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वन विभाग ने ट्रैप कैमरे और पेट्रोलिंग टीम के माध्यम से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की है। साथ ही, ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों ने की शराब पार्टी, ड्राइवर-गाइड भी थे शामिल





Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • वन विभाग
  • Bandhavgarh Tiger Reserve
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • बाघ
  • उमरिया न्यूज
  • बाघ का आतंक
  • ट्रैप कैमरे लगाए