शिकार करते हुए जंगली सूअर के साथ कुएं में गिरी बाघिन, वन विभाग ने बचाई दोनों की जान
Vikram Jain | Published:
seoni tiger wild boar rescue operation pench tiger reserve
मध्य प्रदेश के सिवनी में बाघिन और जंगली सूअर कुएं में गिर गए। बाघिन सूअर का पीछा कर रही थी इस दौरान दोनों ही कुएं में गिर गए। पेंच टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
SEONI. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां शिकार के दौरान एक बाघिन और जंगली सूअर एक साथ कुएं में गिर गए। यह घटना पेंच टाइगर रिजर्व के पास के हरदुआ (पिपरिया) गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पेंच टाइगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 5 घंटे के अंदर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद बाघिन को अभ्यारण में छोड़ा गया।
मंगलवार की सुबह हरदुआ के पास शिकार के लिए जंगली सूअर का पीछा करते हुए बाघिन कुएं में गिरी जा गिरी। साथ जंगली सूअर भी कुएं में गिर गई। स्थानीय लोगों ने यह दृश्य देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिस टीम की मदद से घंटों की मेहनत के बाद बाघिन और जंगली सूअर का बचाव अभियान पूरा किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... कूनो नेशनल पार्क से फिर बड़ी खुशखबरी... चीता 'वीरा' ने 2 शावकों को दिया जन्म
बताया जा रहा है कि जंगली सूअर और बाघिन दोनों कुएं के पानी में तैरने की कोशिश कर रहे थे। घटना से जुड़ा बाघिन और जंगली सूअर दोनों के कुएं में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुंए में एक तरफ से बाघिन और दूसरी तरफ से सूअर तैर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में पहली बार खुलेगा सफेद बाघ प्रजनन केंद्र, सीजेडए ने दी मंजूरी
कुएं में गिरे बाघिन और सूअर की मदद के लिए पेंच टाइगर रिजर्व के एसडीओ आशीष पांडेय सहित 60 से अधिक वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस बल को तैनात किया गया। रेस्क्यू दल ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से बाघिन और सूअर को बाहर निकाला। लगभग चार घंटे के लंबे अभियान के बाद, दोनों जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाघिन को नौरादेही अभ्यारण्य में छोड़ दिया जाएगा, जबकि जंगली सूअर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की योजना है।
ये खबर भी पढ़ें... Tiger Chhota Bheem : भोपाल में इलाज के दौरान बांधवगढ़ के बाघ 'छोटा भीम' की मौत
गांव वालों ने सूझबूझ से काम लिया और वन विभाग को तुरंत सूचना दी, जिससे दोनों जानवरों की जान बचाई जा सकी। इस घटना ने स्थानीय लोगों की वन्यजीवों के प्रति जागरूकता को भी उजागर किया। पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन और सूअर का रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पूरी टीम की मेहनत और सहयोग से यह ऑपरेशन सफल रहा। अब दोनों जानवर सुरक्षित हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ में बाघ संरक्षण पर चर्चा, पेंच के वन्यजीव अधिकारी डॉ. मिश्रा गंगा पुरस्कार से सम्मानित
सूअर का पीछा करते कुएं में जा गिरी बाघिन
ये खबर भी पढ़ें... कूनो नेशनल पार्क से फिर बड़ी खुशखबरी... चीता 'वीरा' ने 2 शावकों को दिया जन्म
बाघिन और सूअर दोनों कुएं में गिरे
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में पहली बार खुलेगा सफेद बाघ प्रजनन केंद्र, सीजेडए ने दी मंजूरी
पेंच टाइगर रिजर्व की टीम ने किया रेस्क्यू
ये खबर भी पढ़ें... Tiger Chhota Bheem : भोपाल में इलाज के दौरान बांधवगढ़ के बाघ 'छोटा भीम' की मौत
बचाव में स्थानीय लोगों ने की मदद
ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ में बाघ संरक्षण पर चर्चा, पेंच के वन्यजीव अधिकारी डॉ. मिश्रा गंगा पुरस्कार से सम्मानित
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari