बांग्लादेश ने PAK को दी वीजा में छूट, भारत की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा

Sandeep Kumar | Dec 12, 2024, 20:47 IST
Share
bangladesh visa
bangladesh visa

बांग्लादेश ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा में छूट दी है। यानी अब पाकिस्तान के ISI के एंजेट आसानी से बांग्लादेश में दाखिल हो सकेंगे। भारत के सुरक्षा एक्सपर्ट का मानना है कि इससे भारत की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है।

बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा पर लगे प्रतिबंधों में छूट दे दी है। खासतौर पर सिक्योरिटी क्लियरेंस की छूट से पाकिस्तान के ISI एजेंट्स की आवाजाही आसान हो जाएगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश धीरे-धीरे पाकिस्तान के प्रभाव में जा रहा है, जो भारत के लिए रणनीतिक चिंता का विषय है।

बांग्लादेश के वीजा नियमों में बदलाव

बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा में छूट देने का फैसला किया है, जिसमें सिक्योरिटी क्लियरेंस से छूट भी शामिल है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की पहुंच बढ़ जाएगी और वे बांग्लादेश के प्रशासन और खुफिया सिस्टम पर पकड़ बना लेंगे। इस फैसले के बाद, भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए असम, मेघालय और त्रिपुरा जैसे राज्यों में घुसपैठ को रोकना चुनौती बन सकता है।

बांग्लादेश में पाक समर्थित कट्टरपंथियों का बढ़ा प्रभाव

विशेषज्ञों का मानना है कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी संगठनों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठन अब सिलहेट और अंबरखाना इलाके में सक्रिय हो गए हैं। इन संगठनों का उद्देश्य भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में घुसपैठ की साजिश रचना है। भारत की सुरक्षा एजेंसियां इन इलाकों में बढ़ती सीमा पार गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। ब्राम्हणबरिया जैसे संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कट्टरपंथियों की घुसपैठ तेज हो गई है।

बांग्लादेश में वैचारिक बदलाव

बांग्लादेश में सरकारी मशीनरी और प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव किए गए हैं। अवामी लीग और हिंदू विचारधारा के अधिकारियों को जबरन इस्तीफा देने पर मजबूर किया जा रहा है और उनकी जगह जमात-ए-इस्लामी से जुड़े अधिकारियों की तैनाती हो रही है। ये बदलाव बांग्लादेश की वैचारिक और प्रशासनिक संरचना में गंभीर बदलाव का संकेत देते हैं। इसका सीधा असर भारत-बांग्लादेश के संबंधों पर भी पड़ सकता है। इस तरह की विचारधारा के तहत भारत के खिलाफ साजिशों का जोखिम बढ़ सकता है।

भारत के सामने नई चुनौतियां, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खुफिया और सुरक्षा जानकारी साझा होने का खतरा बढ़ गया है। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में घुसपैठ के मामले बढ़ सकते हैं। कट्टरपंथी तत्व धार्मिक विभाजन और सामुदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। भारत को कूटनीति, खुफिया एजेंसियों, मिलिट्री और रणनीति का संयुक्त उपयोग करना होगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और इस मामले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भारत
  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश
  • देश दुनिया न्यूज
  • भारत की सुरक्षा
  • पाक को वीजा में छूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती