बैंक खाता KYC अपडेट नहीं था, इंदौर जिला कोर्ट के SBI खाते में पुराने मोबाइल नंबर से निकल गए 64 लाख
Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 12:20 IST
bank-kyc-update-fraud-64-lakh-indore-court-sbi
इंदौर के जिला कोर्ट के एसबीआई बैंक खाते में केवायसी अपडेट न होने के कारण 64 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। 5 मार्च से 11 जून के बीच साइबर अपराधियों ने इस खाते से यूपीआई के माध्यम से राशि निकाली।
समय पर केवायसी (Know Your Customer) अपडेट नहीं करने से जिला कोर्ट इंदौर के एसबीआई बैंक खाते में ही सेंध लग गई। इसमें से 64 लाख रुपए मार्च से 11 जून के दरमियान निकाल लिए गए। जब एडीजे का वाउचर बाउंस हुआ तब इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ।
खबर यह भी...इंदौर IDA के फ्लैट्स को बताया PM आवास के घर, 82 लाख रुपए की कर दी धोखाधड़ी
दंडोतिया ने बताया कि 17वें एडीजे जिला न्यायालय के नाम से यह बैंक खाता है। जांच में पता चला कि 5 मार्च से 11 जून के बीच यूपीआई के माध्यम से साइबर अपराधियों ने यह राशि पेटीएम से निकाली है। पेटीएम गुजरात के मोबाइल (9825556011) से रजिस्टर्ड है। इस राशि को एसबीआई के खाते (बलसाड़) में भेजे गए हैं जो आरोपी साहिल और साजिद का संयुक्त रूप से है।
केस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैंक और कोर्ट अधिकारियों की लापरवाही थी। खाते का जो रजिस्टर्ड नंबर था वह काफी पहले बंद हो गया। केवायसी अपडेट ना कोर्ट अधिकारियों ने करवाया, ना ही बैंक अधिकारियों ने मांगा। वहीं मोबाइल कंपनी ने यह नंबर अन्य उपभोक्ता को जारी कर दिया। आरोपियों ने इसका फायदा उठाते हुए यह साइबर क्राइम को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने ई-वालेट सुविधा ली, पेटीएम भी इंस्टॉल हो गया। आरोपियों ने इससे जमकर खरीदारी की और खाते से राशि निकाली।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
गुजरात के खाते में गई धोखाधड़ी की राशि
एडीजे के वाउचर बाउंस होने के बाद बैंक प्रबंधक ने साइबर हेल्पलाइन और अपराध शाखा में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें गुजरात से लिंक मिली। इसमें दो आरोपियों को चिह्नित भी किया गया है, जिनके नाम से सिमकार्ड जारी हुआ था। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि जिला कोर्ट परिसर स्थित एसबीआई के बैंक मैनेजर पुनीत तिवारी ने 64 लाख 5 हजार रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत की है। इसमें आरोपी साहिल रंगरेज और उसके पिता साजिद अब्दुल सत्तार रंगरेज निवासी डिसेंट अपार्टमेंट धानभुरा रोड बलसाड़ (गुजरात) के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है।
जिला कोर्ट के नाम से है खाता
KYC में पुराना नंबर ही चल रहा
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA