ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारकर बैंक लूटने पहुंचा छात्र, ऐसे पकड़ाया
Sourabh Bhatnagar | Jan 04, 2025, 10:54 IST
bank robbery
बीएएमएस तृतीय वर्ष का छात्र शुक्रवार शाम 4 बजे बैंक में खाता खुलवाने के बहाने पहुंचा। उसने मास्क और हेलमेट पहकर बैंक लूटने का प्रयास किया है। लेकिन उसकी कोशिश नकाम हो गई।
राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में धनलक्ष्मी बैंक में लूट की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। उज्जैन निवासी और बीएएमएस तृतीय वर्ष का छात्र संजय कुमार मालवीय शुक्रवार शाम 4 बजे बैंक में खाता खुलवाने के बहाने पहुंचा। उसने मास्क और हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही वह बैंक के अंदर गया, उसने अपने बैग से मिर्ची स्प्रे निकाला।
पुलिस ने बैंक और आसपास के 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज के आधार पर 4 घंटे के भीतर आरोपी को अयोध्या नगर स्थित उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से एक एयर पिस्टल, टू-व्हीलर की आधा दर्जन नंबर प्लेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
बैंक मैनेजर मनमोहन ने बताया कि आरोपी शुक्रवार दोपहर को भी खाता खुलवाने के बहाने आया था। उसने एड्रेस प्रूफ के तौर पर रेंट एग्रीमेंट दिखाया, जिसे बैंक ने अस्वीकार कर दिया। शाम को वह मास्क और हेलमेट पहनकर फिर से पहुंचा और लूट की कोशिश की। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने अन्य बैंकों में भी रैकी की थी।
वारदात के समय बैंक की चेस्ट में करीब 24 लाख रुपए मौजूद थे। हालांकि, बैंक स्टाफ की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से यह रकम बचा ली गई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने यह अपराध अकेले अंजाम देने की योजना बनाई थी या उसके कुछ साथी भी इसमें शामिल थे।
ऑनलाइन गेम की लत ने बनाया अपराधी
डीसीपी संजय अग्रवाल के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और उसने करीब 2 लाख रुपए गेम में गंवा दिए थे। अपनी पढ़ाई की फीस और गेमिंग की वजह से हुए कर्ज को चुकाने के लिए उसने बैंक लूटने का प्लान बनाया।
4 घंटे में गिरफ्तार हुआ आरोपी
पहले भी की थी रैकी
24 लाख रुपए थे बैंक की चेस्ट में
FAQ
- बैंक लूटने की कोशिश कब और कैसे हुई?
धनलक्ष्मी बैंक में शुक्रवार शाम 4 बजे उज्जैन के बीएएमएस छात्र ने लूट की कोशिश की, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। - आरोपी बैंक क्यों लूटना चाहता था?
आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में 2 लाख रुपए हार गया था और अपनी पढ़ाई की फीस चुकाने के लिए उसने यह कदम उठाया। - पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा?
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 4 घंटे में आरोपी को उसके किराए के घर से गिरफ्तार कर लिया। - क्या आरोपी ने पहले भी ऐसी कोशिश की थी?
पुलिस को आरोपी के बैग से अन्य बैंकों के फॉर्म मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उसने कई बैंकों में रैकी की थी। - आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपी के पास से एयर पिस्टल, मिर्ची स्प्रे, और टू-व्हीलर की आधा दर्जन नंबर प्लेट बरामद की हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
By Ramanand Tiwari
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
By Neel Tiwari
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?
By Ram Krishna Gautam