बीबीए स्टूडेंट ने की सुसाइड, नानी के घर से लौटकर लगा ली फांसी

Jitendra Shrivastava | Jun 02, 2024, 21:15 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के इंदौर में बीबीए स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने टीवी का वाल्यूम बढ़ाकर फांसी लगा ली। मां ने देखा तो बेटे के चाचा को बुलाया और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया...

बीबीए स्टूडेंट ने की सुसाइड : मध्यप्रदेश के जूनी इंदौर इलाके में रहने वाले बीबीए स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विशाल इल्वा कॉलेज से बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। दोपहर में विशाल ने अपनी टीवी का वॉल्यूम तेज किया और फांसी लगा ली। मां शाम को जब नींद से जागी तो बेटे के कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं दिया तो वेंटिलेशन से झांककर देखा। वह फंदे पर लटक रहा था। मां ने घर पर मौजूद बेटे के चाचा को बुलाया। उन्होंने दरवाजा तोड़कर बेटे को निकाला। उसकी सांसें नहीं चल रही थी। जैसे-तैसे उसे उठाकर ऑटो में बैठाया और अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की है।

विशाल बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था

जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक मृत छात्र का नाम विशाल (21) पुत्र अनिल वाधवानी निवासी जीवनदीप कॉलोनी है। विशाल इल्वा कॉलेज से बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। पिता अनिल ने बताया कि विशाल शनिवार दोपहर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। यहां पर टीवी का वॉल्यूम बढ़ाकर टीवी देखने लगा। करीब शाम 5 बजे उसकी मां उठी तो विशाल का दरवाजा बंद देखकर उसे टीवी की आवाज कम करने के लिए कहा। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। फिर अंदर झांककर देखा और मेरे छोटे भाई को बुलाया। वे नजदीकी सुयोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर... आजाद नगर इलाके में नाबालिग ने फांसी लगाई

आजाद नगर इलाके में अपनी बुआ के घर पर आई 17 साल की नाबालिग ने फांसी लगा ली। बुआ का बेटा जब घर पहुंचा तो उसने बहन को फंदे पर लटके देखा। उसे सीपीआर दी, लेकिन सांसें नहीं चल रही थी। इसके चलते पुलिस को जानकारी दी। बाद में शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया। आजाद नगर पुलिस ने बताया शिव दर्शन नगर में काजल (17) पुत्री जितेन्द्र डाप्टे निवासी भोपाल ने फांसी लगा ली। भाई सुभाष ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले पिता जितेन्द्र के साथ काजल इंदौर आई थी।

काजल के पिता ठेकेदारी करते हैं, परिवार भोपाल में रहता है

उस दौरान बुआ ने गर्मी की छुटि्टयों में उसे रोक लिया। सुबह बुआ काम पर चली गई। सुभाष भी साइट पर चला गया। इसके बाद जब घर लौटा तो काजल को फंदे पर लटके देखा। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। काजल मोबाइल नहीं चलाती थी। काजल 11वीं की छात्रा थी। उसका एक बड़ा भाई है। काजल के पिता ठेकेदारी करते हैं। पूरा परिवार भोपाल में ही रहता है। सूचना के बाद माता-पिता और भाई इंदौर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • विशाल
  • बीबीए स्टूडेंट ने की सुसाइड
  • जूनी इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि