MP के श्रद्धालुओं को IRCTC का तोहफा, 15 सितंबर को शुरू होगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन
समझें क्या है पूरा मामला
- आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा शुरू करने जा रहा है।
- यह पूरा सफर 10 रातों और 11 दिनों का होने वाला है।
- यात्रा में 5 ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और एलोरा गुफाएं शामिल हैं।
- उज्जैन सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी।
IRCTC की भारत गौरव स्पेशल ट्रेन
Bharat Gaurav Train Package: क्या आप भी कम बजट में देश के सबसे धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं? इंडियन रेलवे (IRCTC) श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद खास Bharat Gaurav Tourist Train लेकर आया है। धार्मिक टूर पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।
बता दें कि,
ये स्पेशल ट्रेन आपको 11 दिनों में 5 पवित्र ज्योतिर्लिंगों, द्वारकाधीश मंदिर और ऐतिहासिक एलोरा गुफाओं के दर्शन कराएगी। सबसे अच्छी बात ये है कि इस पैकेज में आपके रहने, खाने-पीने और लोकल ट्रैवल की पूरी व्यवस्था शामिल है। आइए इस पूरी यात्रा का रूट, किराया और मिलने वाली सुविधाओं के पूरे प्लान को जानें।
इस यात्रा में कौन से प्रमुख दर्शन कराए जाएंगे
आईआरसीटीसी ने इस खास धार्मिक यात्रा का एक सुंदर नाम रखा है। इसे पांच ज्योतिर्लिंग यात्रा विद द्वारकाधीश दर्शन एवं एलोरा केव्स कहा गया है। सफर के दौरान श्रद्धालुओं को कुल 5 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे।
इनमें नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। साथ ही महाराष्ट्र की एलोरा गुफाओं को देखने का मौका मिलेगा।
टिकट पैकेज में यात्रियों को क्या सुविधाएं मिलेंगी
इस पूरे सफर के दौरान यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रेन में सफर करने वाले सभी लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। पैकेज के अंदर सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना शामिल है। इसके साथ ही दोनों समय चाय और पीने का पानी भी मिलेगा।
सुरक्षा के लिहाज से हर कोच में एक कोच इंचार्ज तैनात रहेगा। यात्रियों की मदद और सुरक्षा के लिए ट्रेन में गार्ड भी मौजूद रहेंगे। ट्रेन के अंदर एक सेंट्रलाइज्ड अनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। इसके जरिए यात्रियों को सफर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर मिलेगी।
दर्शनीय स्थलों पर रुकने और घूमने की व्यवस्था
आईआरसीटीसी टूर पैकेज: आपको बता दें कि, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचने के बाद रुकने का इंतजाम होगा। यात्रियों को ठहराने के लिए वहां अच्छे होटल्स की व्यवस्था की जाएगी।
होटल से दर्शन करने और स्थानीय घूमने के लिए बसें लगाई जाएंगी। यात्रियों को बसों के माध्यम से ही सभी दर्शनीय स्थलों तक ले जाया जाएगा। इस स्पेशल भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे।
इसमें 7 स्लीपर कोच, 3 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी कोच होगा। ट्रेन में खाने की सप्लाई के लिए 1 पैंट्री कार भी जोड़ी जाएगी। इसके अलावा ट्रेन को बिजली देने के लिए 2 पावर कार होंगी।
भारत गौरव ट्रेन की टिकट बुकिंग कैसे होगी
IRCTC Tour Package: इस यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से किराया तय है। सभी श्रेणी के किरायों में जीएसटी (GST) का शुल्क पहले से शामिल है। स्लीपर श्रेणी से यात्रा करने के लिए 20 हजार 250 रुपए का टिकट होगा। थर्ड एसी कोच के लिए किराया 33 हजार 250 रुपए तय किया गया है। अगर आप सेकंड एसी में सफर करना चाहते हैं तो 44 हजार रुपए लगेंगे।
आप इसकी ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट (आईआरसीटीसी का पैकेज) से बहुत आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए भी कई काउंटर बनाए गए हैं। आप भोपाल, इंदौर या जबलपुर रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी ऑफिस जा सकते हैं।
FAQ
- इस 11 दिनों के टूर पैकेज में कौन-कौन से दार्शनिक स्थल शामिल हैं?
इस 11 दिनों के सफर में यात्रियों को नागेश्वर, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर और महाराष्ट्र की विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं का भ्रमण भी इस पैकेज का मुख्य हिस्सा है। - आईआरसीटीसी के इस यात्रा पैकेज की कीमत क्या है और इसमें क्या शामिल है?
इस पैकेज का किराया स्लीपर के लिए 20 हजार 250 रुपए, थर्ड एसी के लिए 33 हजार 250 रुपए और सेकंड एसी के लिए 44 हजार रुपए है। इस कीमत में जीएसटी सहित शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय भ्रमण के लिए बसें और सुरक्षा गार्ड की सुविधाएं शामिल हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
वंदे भारत ट्रेन में मिले फूड पैकेट में निकला मरा कॉकरोच , आईआरसीटीसी ने माफी मांगी
1 अक्टूबर से नया नियम : आईआरसीटीसी पर आधार लिंक से ही मिलेगा कन्फर्म टिकट
IRCTC टूर पैकेज: कम पैसों में करें एमपी की शानदार यात्रा, ऐसे करें बुक