IRCTC टूर पैकेज: कम पैसों में करें एमपी की शानदार यात्रा, ऐसे करें बुक

Aman Vaishnav | Mar 05, 2026, 12:05 IST
Share
irctc madhya pradesh air tour package 2026 details
irctc madhya pradesh air tour package 2026 details

IRCTC ने पर्यटकों के लिए एक खास मैजिकल मध्य प्रदेश टूर पैकेज पेश किया है। इस पैकेज में आपको ग्वालियर के किले और खजुराहो की अद्भुत कला के अलावा कई और शानदार नजारे देखने को मिलेंगे।

News in Short

  • IRCTC का यह विशेष टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का होगा।
  • यात्रा की शुरुआत 23 मार्च 2026 को चेन्नई शहर से की जाएगी।
  • पैकेज में ग्वालियर, झांसी, ओरछा और खजुराहो जैसे शहर शामिल किए गए हैं।
  • यात्रियों को पन्ना नेशनल पार्क और राणे जलप्रपात भी घुमाया जाएगा।
  • टूर की शुरुआती कीमत प्रति व्यक्ति 43 हजार रुपए तय की गई है।

News In Detail

यदि आप मध्य प्रदेश की खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों को देखना चाहते हैं, तो IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने आपके लिए एक बेहतरीन मौका दिया है। मैजिकल मध्य प्रदेश नाम से एक एयर टूर पैकेज लॉन्च किया गया है।

इस पैकेज (आईआरसीटीसी टूर पैकेज) के तहत आप ग्वालियर के किले से लेकर खजुराहो की अद्भुत कला का आनंद ले सकते हैं। ये टूर कब से शुरू हो रहा है? सफर का खर्च कितना होगा ? इन सब सवालों के जवाब जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

यात्रा की शुरुआत और समय

आईआरसीटीसी ने एक्स पर इस खास पैकेज की जानकारी दी है। ये पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में आपको सफर के दौरान खाने-पीने और ठहरने की कोई चिंता नहीं करनी होगी। यात्रा 23 मार्च 2026 से शुरू होगी। इसकी शुरुआत चेन्नई से होगी। इस टूर के दौरान आपको ग्वालियर, झांसी, ओरछा, खजुराहो, छतरपुर और पन्ना जैसे ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थानों की सैर करने का मौका मिलेगा।

इन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा

ग्वालियर में आप ग्वालियर किला, मान मंदिर पैलेस और सिंधिया पैलेस देख सकते हैं। ये सब अपनी भव्यता के लिए मशहूर हैं। वहीं झांसी में रानी लक्ष्मीबाई की वीरता का प्रतीक झांसी किला देख सकते हैं। ये इतिहास से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जगह है।

5d485ffb-f2b
5d485ffb-f2b


महल-मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध ओरछा

आप बेतवा नदी के किनारे बसा हुआ ओरछा शहर भी घूम सकते हैं। ओरछा अपने महलों और मंदिरों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। खजुराहो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी घूम सकते हैं। ये अपनी अद्भुत नक्काशीदार मंदिरों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

34aa8231-a68
34aa8231-a68


पन्ना और खजुराहो का मजा

साथ ही आप इस पैकेज में पन्ना और खजुराहो भी घूम सकते हैं। यहां राणे जलप्रपात की खूबसूरत नजारे और पन्ना नेशनल पार्क में वन्यजीवों का आनंद लिया जा सकता है।

c1f759c9-382
c1f759c9-382


कितना रहेगा किराया?

इस पैकेज की कीमत 43 हजार रुपए से शुरू होती है। यह सिंगल, डबल, और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी ऑप्शन्स में उपलब्ध है। वहीं यदि आप अकेले सफर करते हैं तो आपको 58 हजार 200 रुपए का किराया देना पड़ेगा। वहीं आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो हर व्यक्ति का किराया 46 हजार 100 रुपए होगा। आप तीन लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 43 हजार रुपए है।

आपके साथ 5 से 11 साल का बच्चा है तो आप बच्चे के लिए अलग से बिस्तर भी ले सकते हैं। इसका किराया 36 हजार 800 रुपए पड़ेगा। वहीं यदि आपका बच्चा 2 से 4 साल का है और वह बिना बिस्तर के साथ आता है, तो उसका किराया भी 36 हजार 800 रुपए होगा।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

  • आने-जाने की फ्लाइट टिकट
  • होटल में ठहरने की व्यवस्था
  • खाना
  • ट्रैवल इंश्योरेंस

पैकेस बुक कैसे करें?

यह पैकेज बुक करना बहुत ही आसान है। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: धर्म और संस्कृति के लिए खुला खजाना, सिंहस्थ 2028 के लिए खास पैकेज

MP के टाइगर रिजर्व में घूमना अब हुआ और भी महंगा, सरकार ने बढ़ा दी एंट्री फीस

Career in Tourism: कैसे बनाएं ट्रैवलिंग को अपना प्रोफेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Philippines Full Tour Package: जानें क्यों बनी ये जगह भारतीय टूरिस्ट की पहली पसंद



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पन्ना
  • आईआरसीटीसी
  • खजुराहो
  • इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन
  • आईआरसीटीसी टूर पैकेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान