BJP में CM का टिकट कटे तो भी काम करते हैं: PCC बैठक में जितेंद्र सिंह

Siddhi Tamrakar | Jan 11, 2025, 12:45 IST
जितेंद्र सिंह
भंवर जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समर्पण की अपील की, कहा भाजपा के कार्यकर्ता समर्पण से काम करते हैं, कांग्रेस में विधायक का भी टिकट काट दिया जाता है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को ही नुकसान पहुंचाता है।

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और इंचार्ज भंवर जितेंद्र सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पण से काम करते हैं, चाहे उनका सीएम पद का टिकट ही क्यों न काट दिया जाए। वहीं, कांग्रेस में विधायक का भी टिकट काट दिया जाता है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को ही नुकसान पहुंचाता है।



महू रैली के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक

सिंह पीसीसी कार्यालय में महू में 27 जनवरी को होने वाली रैली के समन्वय (Coordination) के लिए प्रदेशभर से आए कांग्रेस नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कोर ग्रुप में कहां कार्यकर्ता धरने-प्रदर्शन करते हैं, वे घर-घर जाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह से तहसील, ब्लॉक, मोहल्ले और वार्ड में जाकर लोगों से संपर्क करना होगा।



दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी भी रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के समर्पण की आवश्यकता को लेकर चर्चा की।



महू रैली की तारीख में बदलाव

बैठक में तय किया गया कि महू में 26 जनवरी को प्रस्तावित रैली अब 27 जनवरी को आयोजित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह ने अनुशासन से काम करने की बात कही।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • MP News
  • कमलनाथ
  • MP Congress
  • दिग्विजय सिंह
  • BJP
  • जीतू पटवारी
  • भंवर जितेंद्र सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • उमंग सिंघार
  • मध्य प्रदेश समाचार