कमलनाथ की नाराजगी पर बोले CM मोहन यादव-कांग्रेस बुजुर्गों का अपमान करती है
Sanjay Gupta | Jan 09, 2025, 17:10 IST
CM Dr Mohan Yadav Kamal Nath
आगरा से गुरुवार को इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने आप पार्टी और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस को खासकर आड़े हाथ लिया। हाल ही में कांग्रेस की पार्टी बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ की नाराजगी सामने आई थी
INDORE. आगरा से गुरुवार को इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने आप पार्टी और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस को खासकर आड़े हाथ लिया। हाल ही में कांग्रेस की पार्टी बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ की नाराजगी सामने आई थी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सुर भी ऐसे ही थे। इस पर सीएम ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस हमेशा ही बुजुर्गों का अपमान करती है।
10 जनवरी को आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि!
कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी की नाराजगी के सवाल पर सीएम ने कहा कि- कांग्रेस का काम ही है अपने बुजुर्गों का अपमान करना। अब यदि कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ख़ुद बैठक में कह रहे हैं कि हमारी पार्टी में हमारी सुनवाई नहीं हो रही है तो कांग्रेस को इस पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस का तो चरित्र ही ऐसा है कि वो अपने बुजुर्गों की इज्जत नहीं करती है। सीताराम केसरी जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे , उनकी धोती खोलने का काम कांग्रेस के ही नेताओं ने किया था। मनमोहन सिंह जी के जीते जी उनके कैबिनेट के अध्यादेश को फाड़ने का काम राहुल गांधी ने किया था।
कालरा-जीतू की लड़ाई में BJP महापौर, मंत्री, सांसद सभी ने साधी चुप्पी
पहले
कांग्रेस की 26 जनवरी को आयोजित संविधान रैली के सवाल पर कहा कि -"बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी पहले अपनी मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के कार्य पर माफी मांगे , उन पर कार्रवाई करें। जिन्होंने अपने घुटने पर बाबासाहेब अंबेडकर जी के फोटो को रखकर उनका अपमान किया। उनका यह कार्य बेहद निंदनीय है। बाबासाहेब के लिए जितना बीजेपी ने किया , यह सभी को पता है। कांग्रेस ने अपने पूरे शासन काल में कभी भी अंबेडकर जी से जुड़े स्मारकों को नहीं बनाया , उन्हें भारत रत्न देने का काम नहीं किया। अंबेडकर जी से जुड़े स्मारकों को तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम बीजेपी ने किया। अंबेडकर साहब के जीते जी कांग्रेस ने सदैव उनका अपमान करने का काम किया , उनके चुनाव में हराने का काम किया। नेहरू जी ने ख़ुद जाकर उनकी पार्टी की सीट पर प्रचार कर , उन्हें हराने का काम किया। जिसने बाबा साहेब को हराया , उन्हें पद्म विभूषण देने का काम कांग्रेस ने किया।
NEYU अब PSC आंदोलन नहीं करे, पुलिस ने दिया बाउंड ओवर का नोटिस
दिल्ली चुनाव पर सीएम ने कहा कि लोकसभा के चुनाव के समय से ही हम बोल रहे थे कि आप पार्टी और कांग्रेस पार्टी जनता को मूर्ख बना रहे हैं। अब एक-एक कर इनके पत्ते खुल रहे है। कांग्रेस आप को छोड़कर भाग रही है , आप कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। आप पार्टी की इससे भी बुरी स्थिति होने वाली है क्योंकि उसने कांग्रेस का साथ लिया है और कांग्रेस का तो अतीत है कि वो जिसके साथ होती है , उसको डुबोकर ही मानती है।
गोल्ड क्वाइन ट्रस्ट के संजय अग्रवाल का है ED में जब्त 3.50 किलो सोना
10 जनवरी को आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त की राशि!
सीएम बोले कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा
कालरा-जीतू की लड़ाई में BJP महापौर, मंत्री, सांसद सभी ने साधी चुप्पी
पहले जीतू पटवारी माफी मांगे, फोटो घुटने पर रखी थी
NEYU अब PSC आंदोलन नहीं करे, पुलिस ने दिया बाउंड ओवर का नोटिस
आप और कांग्रेस जनता को मूर्ख बनाती है
गोल्ड क्वाइन ट्रस्ट के संजय अग्रवाल का है ED में जब्त 3.50 किलो सोना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari