भिंड विधायक संजीव कुशवाह ने बीजेपी छोड़ी, BSP में हुए शामिल, टिकट कटने के बाद से दिखा रहे थे बगावती तेवर

Rahul Garhwal | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
भिंड विधायक संजीव कुशवाह ने बीजेपी छोड़ी, BSP में हुए शामिल, टिकट कटने के बाद से दिखा रहे थे बगावती तेवर
भिंड विधायक संजीव कुशवाह ने बीजेपी छोड़ी, BSP में हुए शामिल, टिकट कटने के बाद से दिखा रहे थे बगावती तेवर

भिंड विधायक संजीव कुशवाह बीजेपी छोड़कर BSP में शामिल हो गए हैं। टिकट कटने के बाद से वे बगावती तेवर दिखा रहे थे।

BHIND. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। भिंड विधायक संजीव कुशवाह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वे टिकट कटने के बाद से बगावती तेवर दिखा रहे थे और अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। संजीव कुशवाह अब BSP में शामिल हो गए हैं। बीजेपी ने भिंड से पूर्व विधायक नरेंद्र कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।

भिंड विधायक संजीव कुशवाह का इस्तीफा

BSP से ही बीजेपी में आए थे संजीव कुशवाह

संजीव कुशवाह 14 जून 2022 को BSP छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। अब बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे वापस अपनी पुरानी पार्टी में लौट गए।

संजीव कुशवाह ने BSP सुप्रीमो मायावती को दिया धन्यवाद

भिंड विधायक संजीव कुशवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके BSP सुप्रीमो मायावती को दोबारा उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं परम श्रद्धेय बहन मायावती को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं और उनको प्रणाम भी करता हूं कि उन्होंने मेरी गलती को माफ करके एक बार पुन: मुझ पर विश्वास अर्जित किया है।

ये खबर भी पढ़िए..

चुनाव नहीं लड़ेंगी निशा बांगरे, PCC चीफ कमलनाथ का बड़ा बयान, जानिए अब निशा का क्या होगा ?

अब BSP से चुनाव लड़ेंगे संजीव

बीजेपी ने जब संजीव कुशवाह को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी के टिकट पर विधायक नहीं बना था। मैं बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। बीजेपी ने मेरी पीठ पर छुरा घोंपा। मुझे बुलाया खाना खिलाया और खाने में जहर मिलाकर विश्वाासघात किया है। टिकट कटने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब BSP संजीव कुशवाह को भिंड से अपना प्रत्याशी बनाएगी। वे BSP के टिकट पर भिंड से चुनाव लड़ेंगे।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Bhind MLA Sanjeev Kushwaha
  • Sanjeev Kushwaha resigns from BJP
  • Sanjeev Kushwaha join BSP
  • BJP did not give ticket to Sanjeev Kushwaha
  • भिंड विधायक संजीव कुशवाह
  • संजीव कुशवाह का बीजेपी से इस्तीफा
  • BSP में शामिल हुए संजीव कुशवाह
  • बीजेपी ने संजीव कुशवाह को नहीं दिया टिकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari