भोपाल के ASP लोकेश कुमार सिन्हा को मिलेगा अन्वेषण उत्कृष्टता पदक, इन्होंने ही सुलझाई थी बैरागढ़ मर्डर केस की गुत्थी

Rahul Garhwal | Jan 16, 2024, 23:46 IST
Share
भोपाल के ASP लोकेश कुमार सिन्हा को मिलेगा अन्वेषण उत्कृष्टता पदक, इन्होंने ही सुलझाई थी बैरागढ़ मर्डर केस की गुत्थी
भोपाल के ASP लोकेश कुमार सिन्हा को मिलेगा अन्वेषण उत्कृष्टता पदक, इन्होंने ही सुलझाई थी बैरागढ़ मर्डर केस की गुत्थी

भोपाल के ASP लोकेश कुमार सिन्हा को अन्वेषण उत्कृष्टता पदक मिलेगा।

BHOPAL. भोपाल के ASP लोकेश कुमार सिन्हा को गृह मंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक मिलेगा। उन्होंने बैरागढ़ मर्डर केस को सुलझाया था। कोर्ट ने मासूम के हत्यारे को तिहरी उम्रकैद की सजा सुनाई। वारदात के खुलासे और तथ्यों के आधार पर की जांच के आधार पर सिन्हा का चयन इस मेडल के लिए किया गया है। उन्हें गणतंत्र दिवस पर मेडल मिलेगा।

WhatsApp Image 2024-01-16 at 8.33.54 PM.jpeg

बैरागढ़ मर्डर केस

2018 में बैरागढ़ में रहने वाला 7 साल का बच्चा अचानक घर से लापता हो गया था। परिजन की शिकायत के बाद जब पुलिस तलाश में जुटी तो मासूम का शव मुबारकपुर के नजदीक एक सड़क के किनारे पड़ा मिला। बच्चे की नृशंस हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी तनाव में थे। उस वक्त इलाके में DSP के पद पर तैनात लोकेश कुमार सिन्हा को जांच और आरोपी की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया था।

बच्चे के पिता से विवाद मर्डर की वजह

नृशंस वारदात की पड़ताल के दौरान बच्चे के लापता होने से लेकर बॉडी मिलने तक पूछताछ हुई और सबूत जुटाए गए। पुलिस को आरोपी का पता लग गया। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद पूछताछ में उसने बच्चे के पिता से विवाद को मर्डर की वजह बताया था।

हत्यारे को तिहरा आजीवन कारावास

एएसपी सिन्हा ने बताया तब आरोपी के खिलाफ सीधे और सटीक साक्ष्य नहीं थे, लेकिन बच्चे का जिस निर्ममता से मर्डर किया गया था, उसे देखते हुए सजा दिलाना जरूरी था। आरोपी से कड़ी और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के आधार पर सबूत जुटाकर कोर्ट में पेश किए गए। इसलिए उसे तिहरे आजीवन कारावास की सजा मिली है। इसी मर्डर केस की इन्वेस्टीगेशन के लिए ASP लोकेश कुमार सिन्हा को 26 जनवरी को मेडल मिलेगा।

Tags:
  • ASP Lokesh Kumar Sinha
  • Investigation Excellence Medal
  • Bairagarh Murder Case
  • Lokesh Kumar Sinha will get the medal
  • एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा
  • अन्वेषण उत्कृष्टता पदक
  • बैरागढ़ मर्डर केस
  • लोकेश कुमार सिन्हा को मिलेगा मेडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA