भोपाल में 1814 करोड़ की ड्रग्स बरामद, NCB और ATS गुजरात की टीम ने दो को किया गिरफ्तार
Ravi Singh | Oct 06, 2024, 16:45 IST
Bhopal Bagroda 1814 crore
बगरोदा से 1814 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद हुई है। NCB ने ATS गुजरात के साथ मिलकर भोपाल के पास एक फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस दौरान टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Bagroda : मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल के पास बगरोदा में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी ) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर ये ड्रग्स जब्त की है। इसकी कीमत 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा है। टीम ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। इसकी भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी।
भोपाल के बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया है। फैक्ट्री के अंदर कार्रवाई चल रही है। मौके पर गुजरात के अधिकारी भी मौजूद हैं। जिस गाड़ी से अधिकारी आए हैं वो बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों हैं। ये ड्रग्स भोपाल के पास एक फैक्ट्री में बनाई जा रही थी।
सूत्रों के अनुसार यह एमडी ड्रग्स है, जिसे कटारा हिल्स स्थित औद्योगिक क्षेत्र बागरोदा पठार की एक फैक्ट्री में बनाया जा रहा था। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने पर टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत पर गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी टीम को बधाई। भोपाल में एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया और एमडी (ड्रग्स) और इसे बनाने का सामान बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1814 करोड़ रुपए है।
इससे पहले पंजाब से भी 10 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद की गई थी। आपको बता दें कि सिंडिकेट को दुबई और यूके से बड़ी खेप सप्लाई करने का टारगेट मिलता था।
अधिकारी बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों से आए
गुजरात ATS तथा NCB दिल्ली द्वारा भोपाल में की गई संयुक्त कारवाहीं के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा सराहनीय मदद की गई। ऑपरेशन की सफलता में मध्य प्रदेश पुलिस के अमूल्य योगदान के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ।
इस ऑपरेशन की आगे की इन्वेस्टीगेशन में भी मध्य प्रदेश पुलिस…
— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) October 6, 2024
गुजरात के गृहमंत्री ने बधाई दी
इससे पहले कोकीन जप्त की
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA