बांग्लादेशी युवक ने बनवाया पासपोर्ट, पुलिस ने फर्जी डॉक्यूमेंट किए वेरिफाइ, गृह मंत्रालय ने पकड़ा

Ravi Singh | Jun 23, 2024, 17:28 IST
Share
 bangladeshi passport
bangladeshi passport

बांग्लादेश का एक नागरिक भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में स्थित मस्जिद में रहता था। उसने इसी एड्रेस पर अपना पासपोर्ट बनवाया और चला गया। भोपाल पुलिस ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया था।

राजधानी भोपाल में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बांग्लादेश का एक नागरिक भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में स्थित एक मस्जिद में रहता था। उसने इसी एड्रेस पर अपना पासपोर्ट बनवा लिया और चला गया। पुलिस अधिकारी ने रिश्वत के बदले बांग्लादेशी नागरिक का एड्रेस वेरीफाई कर दिया। जिस जगह पर मस्जिद है उसे बांग्लादेशी नागरिक का घर बता दिया। यहां तक की बांग्लादेशी नागरिक को मध्य प्रदेश के हरदा जिले का मूल निवासी बता दिया।

गृह मंत्रालय ने गड़बड़ी को पकड़ा

कार्यवाहक एएसआई शिवनाथ यदुवंशी ने इसका वेरिफिकेशन किया था। इस आधार पर बिप्लब का पासपोर्ट भी बन गया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच की तो पता चला कि बांग्लादेशी ने यह पासपोर्ट फर्जी पते पर बनवाया है।

जांच के बाद एएसआई को किया सस्पेंड

पुलिस के मुताबिक बिप्लब पॉल बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने साल 2022 में पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। उसने खुद को हरदा का मूल निवासी बताया था, जबकि वसुंधरा बैंक कॉलोनी के पते के आधार कार्ड और अन्य डॉक्युमेंट लगाए थे। 26 अक्टूबर 2022 को जहांगीराबाद थाने को पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन मिला।

ये खबर भी पढ़ें....

MPPSC ने किया वायरल पेपर से मिलान, नहीं हुआ लीक, पुलिस में हो रही शिकायत, कार्रवाई की मांग

कार्यवाहक एएसआई शिवनाथ यदुवंशी ने इसका वेरिफिकेशन किया। इस आधार पर बिप्लब का पासपोर्ट बन गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच की तो पता चला कि बांग्लादेशी ने यह पासपोर्ट फर्जी पते पर बनवाया है। जिस पते को उसने अपना घर बताया, वहां मस्जिद है। जांच के बाद एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

अबु सलेम कांड के बाद भी नहीं जागी पुलिस

एमपी में 16-17 साल पहले अंडर वर्ल्ड डॉन अबु सलेम और अभिनेत्री मोनिका बेदी के फर्जी पासपोर्ट भोपाल के पते पर बनवाए थे। इसमें कोहेफिजा पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन किया गया था। मामले का खुलासा होने के बाद कोहेफिजा थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वेरिफिकेशन करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

ravi kushwah
ravi kushwah

मस्जिद के पते पर बनवाया पासपोर्ट भोपाल में बांग्लादेशी ने बनवाया पासपोर्ट बांग्लादेशी युवक ने बनवाया पासपोर्ट भोपाल पुलिस ने किया वेरिफिकेशन

Tags:
  • मस्जिद के पते पर बनवाया पासपोर्ट
  • बांग्लादेशी युवक ने बनवाया पासपोर्ट
  • भोपाल में बांग्लादेशी ने बनवाया पासपोर्ट
  • बिप्लब पॉल बांग्लादेश
  • भोपाल पुलिस ने किया वेरिफिकेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग