भोपाल विकास के लिए BHEL की जमीन पर सरकार का नया प्लान, नया मॉडल होगा तैयार
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 29, 2025, 14:38 IST
MP Govt will use BHEL land
भोपाल में विकास के लिए सरकार भेल (BHEL) से 4,000 एकड़ जमीन लेगी और हाईराइज व उद्योगिक प्रोजेक्ट्स से प्राप्त राजस्व को दोनों आधा-आधा साझा करेंगे।
MP News : भोपाल के समग्र विकास के लिए मध्यप्रदेश सरकार अब भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) से 4000 एकड़ जमीन लेने के लिए नए सिरे से प्रयास कर रही है। इस बार मॉडल कुछ अलग होगा — जब तक जमीन का हस्तांतरण नहीं होता, तब तक खाली व अतिक्रमणयुक्त भूमि का उपयोग विकास परियोजनाओं में किया जाएगा। बदले में उस जमीन का हिस्सा विकसित कर BHEL को लौटाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने हाल ही में समीक्षा बैठक में कहा- भोपाल को मेट्रोपॉलिटन बनाना है, लेकिन एक ओर वन क्षेत्र और दूसरी ओर झीलों के कारण विस्तार सीमित है। ऐसे में BHEL की खाली भूमि का उपयोग अत्यावश्यक है। सीएम ने निर्देश दिए हैं किशहरी सीमा की सारी खाली जमीन की मैपिंग की जाए।उसका 100% विकासात्मक उपयोग सुनिश्चित किया जाए।मेट्रो रूट को अधिक उपयोगी और सुगम बनाया जाए। यह भी कहा गया है किपरियोजनाओं में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो। फिलहाल यहां खाली पड़े हुए आवासों असामाजिक तत्वों द्वारा गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है।
बेकार पड़ी हुई इस ज़मीन का उपयोग शहर के विकास के लिए किए जाने से यहां के रहवासियों को उसका लाभ मिलेगा। thesootr links
क्या है प्रस्तावित मॉडल
- सरकार और BHEL मिलकर ऐसे प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे जिनसे राजस्व (Revenue) उत्पन्न हो।
- बनने वाले प्रोजेक्ट्स: हाईराइज बिल्डिंग, औद्योगिक इकाइयां और मेट्रो नेटवर्क से जुड़े ढांचे।
- जो भी राजस्व प्राप्त होगा उसको शासन और भेल के बीच 50-50 अनुपात में बांटा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
Bhopal News | भेल के गेट नंबर 9 के पास लगी भीषण आग, 15 किलोमीटर से दिख रहा धुआं | देखें Video
अभी ये हैं सीमाएं
- वन क्षेत्र और रामसर साइट के कारण भोपाल का विस्तार सीमित है।
- झीलों और नदियों से घिरे क्षेत्र में निर्माण की अनुमति नहीं।
- BHEL की भूमि के आसपास का क्षेत्र अपेक्षाकृत खाली और उपयोग के लिए उपयुक्त है।
जमीन की मैपिंग और उपयोग
बेकार पड़ी हुई इस ज़मीन का उपयोग शहर के विकास के लिए किए जाने से यहां के रहवासियों को उसका लाभ मिलेगा। thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
By Harrison Masih
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
By Jageshwar prasad
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
By Arohi Raj
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
By VINAY VERMA
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
By Arohi Raj