भोपाल : स्कूल हॉस्टल में मासूम बच्ची से RAPE, मामला दबाने बनाया जा रहा दबाव

Sandeep Kumar | May 01, 2024, 07:16 IST
PIC
महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की है। उसने बताया कि मेरी बेटी मिसरोद रोड स्थित बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती है, उसके साथ वहां दुष्कर्म की घटना हुई है...

BHOPAL.भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी 8 साल की बेटी ज्ञानगंगा ( Gyan Ganga ) स्थित हॉस्टल में पढ़ती है, जहां उसके साथ यह घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मिसरोद में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी इस मामले में बात करने से बचते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है फिलहाल इस मामले में वह बात नहीं कर सकते हैं। मामला कब का है, यह अभी साफ नहीं है। महिला के अनुसार उसकी बेटी को खाने में मिलाकर कुछ खिलाया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई, जब वह होश में आई तब उसे पता चला कि उसके साथ कोई घटना हुई है। महिला ने वहां मौजूद वॉर्डन पर भी आरोप लगाया है कि उसने बेटी को खाना खाने के बाद एक कमरे में अलग से ले जाकर कुछ खिलाया था।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में बाबा बागेश्वर से नहीं मिलने दिया तो महिला ने काट ली नस



बच्ची की मां का दावा


महिला का कहना है कि मेरी बेटी ने जब मुझे बताया तो हम सीधे 1250 हॉस्पिटल गए, जहां पर डॉक्टर्स ने कहा कि बच्ची के साथ घटना हुई है, उन्होंने तुरंत ही पुलिस में शिकायत करने को कहा, जिसके बाद से हॉस्टल से कुछ लोग मामले को दबाने की बात भी मुझसे कर रहे हैं।





ये खबर भी पढ़िए...क्या कमलनाथ सरकार ने दिया था क्वारंटाइन सेंटर में रोजा इफ्तार और सहरी की व्यवस्था का आदेश



ये खबर भी पढ़िए...गरीबों के हक पर डाका, जबलपुर में ट्रक से राशन चोरी का वीडियो वायरल



ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर बम ब्लास्ट : आरोपी शमीम क्या पाकिस्तान में है या भाग गया दुबई!



Tags:
  • Gyan Ganga
  • मिसरोद थाना क्षेत्र
  • बच्ची के साथ दुष्कर्म