भोपाल में पीएम मोदी के दौरे से पहले कानून व्यवस्था पर तमाचा, चलती बाइक पर चाकू मारकर लूट

Rohit Sahu | May 29, 2025, 10:22 IST
Share
bhopal robbery
bhopal robbery

राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कैश और आईफोन लूटकर फरार हो गए।

राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में बुधवार दोपहर सनसनी फैल गई। दोपहर करीब दो बजे दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट पर चाकू से हमला हुआ। बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती गाड़ी में पीछे से वारदात को अंजाम दिया। कलेक्शन एजेंट की पीठ में चाकू मारकर कैश से भरा बैग लूट लिया गया। बदमाशों ने उसके पास से महंगा iPhone भी छीन लिया और फरार हो गए। ये सब ऐसे टाइम में हुआ जब जब राजधानी में 2 दिन बाद पीएम का दौरा है।

नमक कंपनी के कलेक्शन करता था युवक

पीड़ित की पहचान 24 वर्षीय आदित्य आर्य के रूप में हुई है। वह छोला क्षेत्र का निवासी है और B.Com ग्रेजुएट है। इस समय वह एक नमक कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता है। बुधवार को वह ईदगाह हिल्स, शाहजहांनाबाद, काजी कैंप से कैश इकट्ठा कर रहा था। कलेक्शन के दौरान गांधी नगर अस्सी फीट रोड नई मंडी क्षेत्र में उसके साथ लूट की वारदात हुई।

iPhone और कैश से भरा बैग छीना

बदमाश स्कूटर (Dio) पर सवार होकर पीछे से आए। बदमाशों ने चलती गाड़ी में पीछे से पीठ में चाकू मारकर एजेंट को घायल कर दिया। जैसे ही आदित्य नीचे गिरा, एक बदमाश ने बैग छीना और दूसरा iPhone लेकर भागा। iPhone की कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़े....इंदौर मेट्रो में 1 हफ्ते फ्री सफर, कहां से मिलेगी टिकट, कितनी दूरी, कैसा होगा कोच जानें सबकुछ

पीछा करने पर भी चकमा देकर भागे आरोपी

वारदात के समय आदित्य का साथी अनिल भी साथ में मौजूद था। वह अलग बाइक से चल रहा था। अचानक से हमला हुआ तो दोनों को कुछ समझ नहीं आया। घटना के बाद अनिल ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भाग निकले।
CCTV फुटेज में आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

यह भी पढ़ें...मप्र के 1.5 लाख शिक्षकों को मिलेगा चौथे समयमान वेतनमान का फायदा, भेजा प्रस्ताव

पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी

भोपाल में 2 दिन बाद ही पीएम मोदी का दौरा है, जिसे देखते हुए शहर हाई अलर्ट पर है। राजधानी के हर चौराहे पर चेकिंग चल रही है और गश्त बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद थाने से महज 500 मीटर दूर हुई दिनदहाड़े लूट की इस वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं। गौतम नगर थाने के इतने पास अपराधियों की बेखौफ हरकत शहर की कानून व्यवस्था पर तमाचा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है, पर वारदात का तरीका चौंकाने वाला है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Bhopal | PM Modi visit | MP News

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Bhopal
  • iPhone
  • PM Modi visit
  • पीएम मोदी का दौरा
  • शहर की कानून व्यवस्था
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती