सुसाइड करने तालाब में कूदा शख्स, जाबाज कॉन्स्टेबल ने निकाला बाहर, CPR देकर बचाया
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 29, 2025, 14:28 IST
Man attempted suicide by jumping in Chhota Taalab Bhopal
भोपाल के छोटा तालाब में एक व्यक्ति ने सुसाइड की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
MP News: भोपाल में एक व्यक्ति ने छोटा तालाब में कूदकर आत्महत्या (Suicide) की कोशिश की। पुलिस के प्रयासों से उसको तुरंत बचा लिया गया। घटनातलैया थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास बुधवार को घटित हुई। युवक की पहचान ज्ञान सिंह केवट, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। ज्ञान सिंह पेशे से होर्डिंग लगाने का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी की वजह से काफी परेशान चल रहा था। घटना के समय ज्ञान सिंह की पत्नी पिंकी देवी अपने दो बच्चों के साथ पुल पर रोती-बिलखती दिखीं। पिंकी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके तुरंत बाद महिला सब-इंस्पेक्टर सृष्टि गुप्ता, आरक्षक अनीता, अतुल रैकवार, पवन, नीरज और धर्मेंद्र रघुवंशी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। https://x.com/TheSootr/status/1928030976879260120?t=ydpLDCs2tYF9C3oFi3D3Vw&s=08 आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बिना देरी किए तालाब में छलांग लगा दी। पानी में डूब चुके ज्ञान सिंह को बाहर निकालते ही उन्होंने तुरंत CPR देना शुरू किया। कुछ ही पलों में ज्ञान सिंह के मुंह से पानी और झाग बाहर आया और सांसें वापस आने लगीं। उन्हें तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। ज्ञान सिंह की पत्नी पिंकी ने बताया कि वे जहांगीराबाद में किराए के मकान में रहते हैं और घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। ज्ञान ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। उन पर 10 से 15 हजार रुपये का कर्ज है, जिससे वे मानसिक तनाव में थे।
पिंकी ने कहा, बुधवार सुबह उन्होंने कहा कि आज मर जाऊंगा और घर से निकल गए। मैं डर गई और बच्चों को लेकर पीछे-पीछे आई। मैंने देखा कि वे तालाब में कूद गए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
तालाब में कूदकर बचाई जान
आर्थिक तंगी ने तोड़ी हिम्मत, पत्नी ने बताई पीड़ा
पिंकी ने कहा, बुधवार सुबह उन्होंने कहा कि आज मर जाऊंगा और घर से निकल गए। मैं डर गई और बच्चों को लेकर पीछे-पीछे आई। मैंने देखा कि वे तालाब में कूद गए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava