दिग्विजय सिंह का बयान दुर्भावनापूर्ण , भोपाल कमिश्नर बोले- थानों में नहीं लगती बोली

Vikram Jain | Aug 17, 2024, 13:14 IST
Share
Bhopal Commissioner replied on the allegations of former CM Digvijay Singh
Bhopal Commissioner replied on the allegations of former CM Digvijay Singh

विधायक बेटे जयवर्धन सिंह के आवास पर हुई चोरी के मामले में पिता दिग्विजय सिंह ने भोपाल पुलिस पर आरोप लगाया था कि थानों की बोली लग रही है। इस आरोप पर पुलिस कमिश्नर ने उन्हें जवाब दिया है।

BHOPAL. भोपाल में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के आवास पर हुई चोरी के मामले में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गंभीर आरोप पर भोपाल पुलिस ने जवाब दिया है। थानों की बोली लगाने वाले दिग्विजय सिंह के बयान भोपाल पुलिस कमिश्नर ने निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है। साथ ही कहा कि ज्वैलरी शॉप की लूट के मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने उठाए थे पुलिस पर सवाल

दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के भोपाल में आवास पर हुई चोरी को लेकर भोपाल पुलिस पर सवाल उठाए थे। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि थानों की बोली लग रही है। जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। भोपाल कमिश्नर क्या उम्मीद करें। साथ ही ट्वीट भोपाल पुलिस कमिश्नर को टैग किया था।

भोपाल कमिश्नर का दिग्विजय सिंह को जवाब

अब इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने एक्स पर तुरंत जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के पोस्टिंग की बोली का बयान निराधार और दुर्भावनापूर्ण है। थानों में बोली नहीं लगती है। साथ ही कहा कि जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास में हुई चोरी का पुलिस खुलासा कर चुकी है। आरोपी पकड़ लिए गए है, सामग्री जब्त की जा चुकी है।

कमिश्नर भोपाल ने ज्वेलरी शॉप की लूट मामले में कहा कि पुलिस ने ज्वेलरी शॉप की घटना में भी पुलिस ने महत्वपूर्ण एवं निर्णायक साक्ष्य जुटा लिए हैं। शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • भोपाल कमिश्नर
  • दिग्विजय सिंह का पुलिस पर आरोप
  • जयवर्धन सिंह के घर चोरी का मामला
  • भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग